फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   46 new corona patients found in Panchkula, 139 isolated at home

कोरोना के 46 नए मरीज सामने आए

Thu, 14 Jul 2022 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
46 new corona patients found in Panchkula, 139 isolated at home
पंचकूला। जिले में बुधवार को कोरोना के 46 नए मामले सामने आए हैं। इनमें पंचकूला से 33 केस आए हैं। वहीं 13 केस बाहर से आए हैं। जिले में अब तक कोरोना के सक्रिय मरीज 140 हैं। वहीं एक मरीज अस्पताल में भर्ती है। पंचकूला की सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि 139 मरीज घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं, वहीं सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में एक मरीज भर्ती है। कोरोना मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को 451 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। इसकी रिपोर्ट वीरवार को आएगी।
विज्ञापन

कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 45542 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 44987 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 415 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 638156 लोगों के सैंपल जांचे हैं। सीएमओ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियम का लोग पालन करें। अगर किसी को खांसी, जुकाम हो तो लोग अस्पताल के कोविड वार्ड में जाकर अपना कोरोना का टेस्ट करवा सकते हैं। इसके अलावा लोग बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें। पंचकूला वैक्सीनेशन इंचार्ज मीनू सासन ने बताया कि 12 से 14 साल के 84 फीसदी बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं 15 से 17 साल के बच्चों का 89 फीसदी टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed