फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   4400 computer teacher-lab assistant will remain in the education department

शिक्षा विभाग के अधीन ही रहेंगे 4400 कंप्यूटर शिक्षक, लैब सहायक

Thu, 21 Apr 2022 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
4400 computer teacher-lab assistant will remain in the education department
चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 4400 कंप्यूटर शिक्षक और लैब सहायकों को कौशल रोजगार निगम में शामिल नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री के आदेश पर यह फैसला लिया गया है। ये शिक्षक व सहायक स्कूल शिक्षा विभाग में ही अनुबंध पर कार्य करते रहेंगे। बीते मंगलवार को विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। इनका सालाना अनुबंध बढ़ता रहेगा। इन्हें वेतन भी विभाग ही देगा। बीते दिनों रोजगार निगम में शामिल करने की चर्चा पर इनका प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला था। इस पर मुख्यमंत्री ने हस्तक्षेप करते हुए विभाग को इनकी सेवाएं निगम को न सौंपने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन

शिक्षक नियमित भरेंगे दैनिक डायरी
सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को अब नियमित तौर पर दैनिक डायरी भरनी होगी। उन्हें स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। शिक्षकों को रोजाना स्कूल में कराए गए शिक्षण कार्य व अन्य गतिविधियों का ब्यौरा डायरी में दर्ज करना होगा। जब तक शिक्षकों के पास टीचर डायरी नहीं पहुंचती, तब तक वेनोटबुक या रजिस्टर में कार्यों का ब्योरा दर्ज करते रहेंगे। लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। निदेशालय व जिला स्तरीय शिक्षा अधिकारी समय-समय पर शिक्षक डायरी की जांच करेंगे। डायरी में लिखना होगा कि शिक्षक ने कौन सी कक्षा ली, कौन सा विषय पढ़ाया, किस कक्षा के बच्चों को क्या कार्य दिया। शैक्षणिक कार्यों के अलावा कौन सी अन्य गतिविधियों में भाग लिया। स्कूल हित में कौन से कार्य किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed