फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   435 cases of liquor being sent from Chandigarh to Banaras recovered, truck driver arrested

Panchkula News: चंडीगढ़ से बनारस भेजी जा रही 435 पेटी शराब बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार

Fri, 11 Aug 2023 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
435 cases of liquor being sent from Chandigarh to Banaras recovered, truck driver arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। क्राइम ब्रांच ने ट्रक में छिपाकर चंडीगढ़ से बनारस भेजी जा रही 435 पेटी शराब की बरामद की है। गुप्त सूचना पर क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने ट्रक को सेक्टर-26 और 27 की डिवाइडिंग पर नाकेबंदी कर पकड़ा। ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी चालक पर चंडीमंदिर थाने में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान साजिद हुसैन जिला जयपुर राजस्थान निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 6 दिन के रिमांड पर लिया है।
क्राइम ब्रांच-26 के इंस्पेक्टर विरेंद्र शर्मा ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार को गुप्त सूचना मिली थी एक ट्रक में चंडीगढ़ से गुजरात और बिहार शराब की सप्लाई की जाती है। ट्रक चालक बुधवार रात को बिना परमिट की शराब बिहार और गुजरात सप्लाई करने के जाएगा। चालक शराब लेकर चंडीगढ़ से पंचकूला होकर बिहार जाएगा। सूचना प्राप्त होते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने सेक्टर-26/27 के मोड़ पर नाका लगाकर वाहनों की जांच की। कुछ समय के बाद एक ट्रक आता नजर आया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने ट्रक रोककर भागने की कोशिश की। पुलिस ने चालक को तुरंत काबू कर लिया। पुलिस ने चालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि ट्रक में सामान है। इसके बाद एक्साइज विभाग को सूचना दी गई। मौके पर एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर पहुंचे। जांच की गई तो ट्रक के अंदर से शराब की पेटियां मिलीं। ट्रक से 435 पेटी शराब बरामद हुई। इसमें 291 पेटी अंग्रेजी शराब और 144 पेटी देसी शराब मिली। सभी बोतलों पर सेल फॉर चंडीगढ़ लिखा था।
विज्ञापन

20 हजार रुपये में चालक पहुंचा रहा था ट्रक

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब का ट्रक सोनू नाम के व्यक्ति से ट्रांसपोर्ट सेक्टर-26 चंडीगढ़ से लाया है। इसके बाद उसे ट्रक बनारस पहुंचाने के लिए कहा गया। इसके एवज में उसे 20 हजार रुपये दिए गए। पुलिस रिमांड के दौरान दूसरे आरोपी सोनू को गिरफ्तार करेगी। पुलिस ट्रक मालिक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed