{"_id":"5cc7607cbdec22075060714e","slug":"41556570236-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू यूबीएस के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के लिए ही मिला लाखों का पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू यूबीएस के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के लिए ही मिला लाखों का पैकेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के यूबीएस विभाग का एक बार फिर डंका बजा है। महज आठ सप्ताह की इंटर्नशिप के लिए विद्यार्थियों को लाखों का पैकेज मिला है। 41 कंपनियों ने 129 विद्यार्थियों का चयन समर इंटर्नशिप के लिए किया है। बता दें कि एमबीए हो या फिर कोई अन्य कोर्स, विद्यार्थियों को ट्रेनिंग के दौरान इंटर्नशिप करनी पड़ती है। तमाम विद्यार्थी तो आसानी से इंटर्नशिप तक नहीं कर पाते, लेकिन पीयू का यूबीएस विभाग मात्र अपने विद्यार्थियों को इंटर्नशिप ही नहीं करता बल्कि लाखों का पैकेज भी दिलाता है। यह अपनेआप में उपलब्धि है।
यूबीएस से एमबीए जनरल प्रथम वर्ष की छात्रा मनीषा, भटिंडा के हिमांशु सिंगला व होशियापुर के जसप्रीत सिंह ट्राइजेंट कंपनी ने इंटर्नशिप के चुना है। प्रत्येक विद्यार्थी को आठ सप्ताह की ट्रेनिंग के लिए एक लाख रुपये मिलेंगे। हिमांशु ने एमबीए इंटरनेशनल बिजनेस व जसप्रीत ने एमबीए एचआर से किया है। एमबीए जनरल की छात्रा शैफाली शर्मा की इंटर्नशिप लैंम्सकार्ट कंपनी में होगी। यह विद्यार्थी किस जगह इंटर्नशिप करेंगे, यह फाइनल नहीं हुआ है। इनके अलावा 125 विद्यार्थियों को भी इंटर्नशिप का मौका मिला है। अवरेज इंटर्नशिप पैकेज 32 हजार का रहा है। मालूम हो कि एमबीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई पूरी होने के बाद यूबीएस विभाग इन विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के लिए विभिन्न कंपनियों में भेजता है। उसके बाद यह विद्यार्थी एमबीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई करते हैं। इंटर्नशिप के दौरान ही अधिकांश विद्यार्थियों को यह कंपनियां अपने यहां नौकरी के लिए बुला लेती हैं।
इनसेट---
फाइनल में 99 विद्यार्थियों को मिली नौकरी
एमबीए फाइनल कर चुके 100 में से 99 विद्यार्थियों को यूबीएस की ओर से नौकरी दिलाई गई है। सर्वाधिक पैकेज 53 लाख का रहा है। यह पैकेज तोलाराम ग्रुप ने आकाश रॉय को दिया है। उन्हें विदेश में नौकरी का मौका मिला है। एवरेज पैकेज भी 12 लाख तक का रहा है। इन विद्यार्थियों के चयन के लिए जनवरी में 43 कपंनियों ने यहां शिरकत की थी। अब यह विद्यार्थी जुलाई में जॉब ज्वाइन करेंगे।
विज्ञापन
वर्जन---
फोटो--
यूबीएस के स्टूडेंट्स की मांग पूरी दुनिया में
कंपनियां आसानी से विद्यार्थियों को इंटर्नशिप नहीं देती हैं, लेकिन पीयू यूबीएस के विद्यार्थियों की मांग पूरी दुनिया में है। समर इंटर्नशिप के लिए लाखों का पैकेज विद्यार्थियों को मिला है। यह यूबीएस की उपलब्धि है। साथ ही फाइनल प्लेंसमेंट में भी बेहतर प्रदर्शन रहा है।
-प्रो. दीपक कपूर, चेयरमैन, यूबीएस