{"_id":"5cc4b5eebdec22075a3bc0c1","slug":"41556395502-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू का दीक्षांत समारोह आज, 312 छात्रों पर बरसेगा सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू का दीक्षांत समारोह आज, 312 छात्रों पर बरसेगा सोना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में 28 अप्रैल को होने वाले दीक्षांत समारोह की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। शनिवार को इनका जायजा लेने के लिए दिनभर रिहर्सल चला। समारोह के दौरान 1020 विद्यार्थियों को डिग्रियां बांटी जाएंगी। इसमें 493 पीएचडी की उपाधियां शामिल हैं। 312 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और 16 को सिल्वर मेडल मिलेगा। पीयू के चांसलर एवं उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही यूटी प्रशासक एवं पंजाब गवर्नर वीपी सिंह बदनौर भी शिरकत करेंगे। समारोह सुबह नौ बजे से शुरू होगा।
ऐसे हुई रिहर्सल
शनिवार को 11 बजे से जिमभनेजियम हॉल में रिहर्सल हुई। विद्यार्थियों को लाइन से अंदर प्रवेश दिया गया और सीट पर आवंटित नंबरों के मुताबिक बैठाया गया। उसके बाद उन्हें बारी बारी से बुलाकर सिंबोलिक डिग्रियां दी गईं। वीसी प्रो. राजकुमार ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सीटों की व्यवस्था सही बताई। विद्यार्थियों को स्टेज से लेकर सीट पर बैठने तक केनिर्देश दिए गए। साथ ही फोटोग्राफी के तरीके की भी बताए गए। संचालन कर रहे हिंदी विभाग अध्यक्ष डॉ. गुरमीत सिंह ने विद्यार्थियों को सभी बारीकियां समझाईं। रजिस्ट्रार करमजीत सिंह, परीक्षा नियंत्रक परविंदर सिंह, डीपीआर रेनुका बी सलवान आदि ने व्यवस्थाएं देखीं।
चंडीगढ़ के 88 छात्रों को दी जाएगी पीएचडी डिग्री
सर्वाधिक पीएचडी की डिग्रियां पंजाब के 200 छात्रों को प्रदान की जाएंगी। दूसरे नंबर पर चंड़ीगढ़ के 88, हरियाणा के 73, हिमाचल प्रदेश के 65, यूपी के 13, ईरान के 14, म्यांमार व थाईलैंड के एक-एक अभ्यर्थी को पीएचडी की उपाधि मिलेगी। इस बार पीएचडी की डिग्रियां अधिक लेने में हरियाणा पिछड़ गया। पहले यह दूसरे स्थान पर था, अब इसकी जगह चंडीगढ़ ने ले ली है। इस दौरान उप राष्ट्रपति 45 विद्यार्थियों को कैश प्राइज भी देंगे। पीएचडी की डिग्रियां पाने वालों में सर्वाधिक संख्या महिलाओं की है। इनका आंकड़ा 330 का है। वहीं पुरुषों की संख्या 163 है। 340 विद्यार्थियों को मेरिट प्रमाण पत्र भी मिलेंगे। इस दौरान इसरो के अध्यक्ष डॉ. के सिवान को विज्ञान रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही मानद उपाधियां भी मिलेंगी।
विज्ञापन
गेट नंबर एक से वीवीआईपी इंट्री, गेट दो सभी के लिए रहेगा खुला
दीक्षांत समारोह के लिए गाइड लाइन जारी कर दी गई हैं। गेट नंबर एक को वीवीआईपी इंट्री के लिए रखा गया है। रसायन और भौतिक विज्ञान विभाग से जिम्नेजियम हॉल तक की सड़क से दूसरे लोगों का प्रवेश नहीं होगा। यह सड़क सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक वीवीआईपी के लिए बुक रहेगी। इस मार्ग पर कोई वाहन नहीं खड़ा होगा। वाहनों को पार्किंग में ही लगाना होगा। 28 अप्रैल को गलत जगह वाहन पार्क किया तो उस पर यातायात पुलिस कार्रवाई करेगी। गेट नंबर दो प्रवेश व निकास के लिए खुला रहेगा। गेट नंबर तीन सुबह छह बजे से रात दस बजे तक खुला रहेगा।