{"_id":"5c34d804bdec2257114a9d88","slug":"41546967044-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्ची के साथ स्कूल के चपरासी ने की छेड़छाड़
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। चौथी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची से अश्लील हरकतें करने के आरोप में थाना छेहरटा पुलिस ने स्कूल के चपरासी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी का नाम सोनू है और छेहरटा इलाके ही रहने वाला है। इससे पहले कि आरोपी को पुलिस पकड़ पाती वह मौके से फरार हो गया।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी एक स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ती है। वह दोपहर के समय बेटी को स्कूल से लेने के लिए गई थी। वह जब स्कूल पहुंची तो सारे बच्चे जा चुके थे। वह अपनी बेटी को लेने के लिए स्कूल के अंदर गई तो देखा कि आरोपी नशे में धुत था। वह उनकी बेटी को अपनी बातो में उलझाकर उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी उन्हें गालियां देने लगा। इतना ही नहीं आरोपी ने उनके साथ हाथापाई भी की और मौके से भाग निकला।
सब-इंस्पेक्टर सरवन सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए थे लेकिन आरोपी पहले की मौके से फरार हो चुका था। उसके बारे में स्कूल प्रबंधकों से डिटेल ले ली गई है। उसे गिरफ्तार करने के लिए रेड की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।