{"_id":"5c253eccbdec2256c822b402","slug":"41545944780-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट- संबंधित फोटो ट्रैक में सेव
चंडीगढ़ पुलिस की टीम फाइनल में पहुंची
विशाल शर्मा मेमोरियल क्रिकेट चैंपियनशिप
विकास राठी ने बल्ले से किया शानदार प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। विकास राठी के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत चंडीगढ़ पुलिस की टीम पहले विशाल शर्मा मेमोरियल क्रिकेट चैंपियनशिप 2018 के फाइनल में पहुंच गई। टूर्नामेंट का आयोजन चंडीगढ़ पुलिस की ओर से किया जा रहा है। सेमीफाइनल में चंडीगढ़ पुलिस की टीम ने एचडीएफसी की टीम को 34 रन से हराया। यह मुकाबला सेक्टर-26 के पुलिस लाइंस के क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। टास जीतकर एचडीएफसी की टीम ने क्षेत्ररक्षण को चुना। चंडीगढ़ पुलिस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 148 रन बनाए। विकास राठी ने 53 रन बनाए। प्रदीप कुमार ने 26 रन, हरि ओम ने 12 रन बनाए। गेंदबाजी में सन्नी चोपड़ा ने 12 रन देकर 3 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचडीएफसी की पूरी टीम 18.3 ओवर में कुल 109 के स्कोर पर सिमट गई। टीम से विशाल मेहता सबसे अधिक 41 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। मैच में बल्ले से बेहतर करने वाले विकास राठी को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया।