{"_id":"5c17fe88bdec2256c93f7422","slug":"41545076360-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ और नो जनवरी को कर्मचारी करेंगे दो दिनों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ और नो जनवरी को कर्मचारी करेंगे दो दिनों की हड़ताल
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी और एमसी के कर्मचारी 8 और 9 को करेंगे हड़ताल
20 दिसंबर को रैली कर प्रशासन को देंगे हड़ताल की नोटिस
भकना भवन में कन्वेंशन कर किया हड़ताल का एलान
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-29 स्थित भकना भवन में कर्मचारियों ने कन्वेंशन कर दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है। इससे पहले 20 दिसंबर को सेक्टर-17 में रैली कर प्रशासन को हड़ताल की नोटिस दिया जाएगा। यह हड़ताल आठ और नौ जनवरी को होगी। कन्वेंशन का उद्घाटन अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने किया।
जनवरी 2004 के भर्ती कर्मचारियों पर लागू न्यू पेंशन सिस्टम खत्म कर पुरानी पेंशन बहाल करने, डेलीवेज, वर्कचार्ज कांट्रैक्ट व आउटसोर्स समेत हर प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, बराबर काम के आधार पर बराबर वेतन देने सहित 12 सूत्रीय मांगों को लागू कराने के लिए केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के फैसले के तहत 8 व 9 जनवरी 2019 को की जा रही 2 दिवसीय हड़ताल की तैयारी के संबंध में यूटी और एमसी और अन्य विभागों में काम कर रहे कर्मचारियों द्वारा फेडरेशन ऑफ यूटी इंपलाइज एंड वर्कर्स के बैनर तले रविवार को सेक्टर-29 के भकना भवन में कन्वेंशन का आयोजन किया।
इस कन्वेंशन में बिजली, पानी, बागवानी, सड़क, जन स्वास्थ्य, सिटको, बाल कल्याण परिषद, यूटी और एमसी व अन्य विभागों की 18 यूनियनों के 300 से अध्कि कर्मचारी प्रतिनिधि शामिल हुए। कन्वेंशन की अध्यक्षता फेडरेशन के प्रधान रघबीर चंद ने की। रघबीर चंद ने कहा कि 20 दिसंबर को रैली कर प्रशासन को हड़ताल का नोटिस दिया जाएगा।