फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   तीन इंसपेक्टरों को डीएसपी किया जाएगा प्रोमोट

तीन इंसपेक्टरों को डीएसपी किया जाएगा प्रोमोट

Wed, 24 Jan 2018 01:49 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
तीन इंसपेक्टरों को डीएसपी किया जाएगा प्रोमोट
डीएसपी के पद पर पदोन्नत होंगे तीन इंस्पेक्टर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
चंडीगढ़ पुलिस के तीन इंस्पेक्टरों को डीएसपी के पद पर पदोन्नत किए जाने को लेकर मंगलवार को गृह सचिव अनुराग अग्रवाल की अध्यक्षता में डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (डीपीसी) की मीटिंग हुई। मीटिंग में डीजीपी तेजिंदर सिंह लूथरा भी थे।
सूत्रों के मुताबिक मीटिंग में वरिष्ठता के आधार पर इंस्पेक्टर दलीप रतन और इंस्पेक्टर हरजीत कौर के नाम फाइनल किए गए हैं। विभागीय जांच के चलते इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह का नाम पेंडिंग रखा गया है। कई साल से पदोन्नति के इंतजार में बैठे इंस्पेक्टरों ने पुलिस और प्रशासन के अफसरों से गुहार लगाई थी कि उन्हें डीएसपी बनाया जाए। किसी ने नहीं सुनी तो तत्कालीन इंस्पेक्टर अमराओ सिंह, दिलशेर सिंह, चरणजीत सिंह और हरजीत कौर ने कैट में याचिका दायर की। कैट ने प्रशासन को इंस्पेक्टर से डीएसपी पदोन्नत करने के आदेश दिए, लेकिन कैट का आदेश भी अफसरों को सही नहीं लगा और प्रशासन पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में पहुंच गया।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने यूटी पुलिस की याचिका खारिज कर दी थी क्योंकि प्रशासन ने हाईकोर्ट में पक्ष रखते हुए यह कहा था कि पॉलिसी बनाई जा रही है। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो इन तीनों इंस्पेक्टरों के नाम डीएसपी बनाए जाने के लिए अब पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को भेजे जाएंगे। प्रशासन की मंजूरी के बाद ही अंतिम फैसला होगा। विभागीय जांच के चलते अगर इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह के नाम पर सहमति नहीं बनती है, तो उनकी जगह इंस्पेक्टर गुरमुख सिंह और इंस्पेक्टर दिलशेर सिंह में से किसी एक का नाम फाइनल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed