फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   91.26 रुपये की शूज पोलिश कस्टमर को 99 रुपये में बेची

91.26 रुपये की शूज पोलिश कस्टमर को 99 रुपये में बेची

Sun, 14 Jan 2018 01:33 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
91.26 रुपये की शूज पोलिश कस्टमर को 99 रुपये में बेची
एसडीएम कोर्ट पहुंचा जीएसटी के नाम पर धोखाधड़ी का पहला केस
विज्ञापन

- 91.26 रुपये की शूज पॉलिश बेची 99 रुपये में, 15 को दोनों पक्ष तलब
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) को लेकर कस्टमर के साथ धोखाधड़ी न हो, इसके लिए डीसी अजित बालाजी जोशी ने ऐसे मामले में सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए थे। इस बीच जीएसटी को लेकर कस्टमर के साथ हेराफेरी से जुड़ा शहर का पहला मामला एसडीएम कोर्ट पहुंचा है। यह शिकायत एडवोकेट अजय जग्गा ने एक ट्रेडर के खिलाफ की है, जोकि कस्टमर से प्रोडक्ट के तय रेट से अधिक राशि वसूल रहा था। जग्गा ने यह शिकायत सेक्टर-17 मेट्रो शूज लिमिटेड के खिलाफ की है। अब एसडीएम सेंट्रल कोर्ट में मामले की सुनवाई 15 जनवरी को होगी। सुनवाई की तारीख पर शिकायतकर्ता और ट्रेडर दोनों को तथ्यों के साथ तलब किया गया है।
एडवोकेट अजय जग्गा ने बताया कि उन्होंने सेक्टर-17 मेट्रो शूज लिमिटेड से 20 दिसंबर को शूज पॉलिश खरीदी थी। उसकी एमआरपी 99 रुपये थी। इस पर पहले से ही सीजीएसटी व यूटीजीएसटी नौ प्रतिशत शामिल था। बीते 10 नवंबर 2017 को जीएसटी काउंसिल की मीटिंग हुई थी। मीटिंग में जीएसटी काउंसिल ने करीब 175 आइट्म्स पर रेट घटाने के लिए कहा था। इनमें ऐसे प्रोडक्ट भी शामिल थे, जिन पर टैक्स रेट 28 से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया। बावजूद इसके प्रोडक्ट अब भी 28 प्रतिशत रेट पर ही मिल रहे हैं। जबकि जीएसटी काउंसिल की ओर से इन प्रोडक्ट के रेट घटाया जा चुका है।
विज्ञापन

अजय जग्गा ने बताया कि मेट्रो शूज लिमिटेड दुकान से जो शूज पॉलिश खरीदी गई, उसकी असल कीमत 77.34 रुपये थी, पर दुकान मालिक उसके लिए 99 रुपये वसूल कर रहा था। खास बात यह है कि इस पर 28 प्रतिशत जीएसटी रेट घटाया जा चुका है, लेकिन दुकानदार अब भी पुराने रेट पर ही सामान बेच रहे हैं। जग्गा ने बताया कि दुकानदार ने उनसे शूज पॉलिश की असली कीमत 91.26 रुपये की जगह 99 रुपये वसूल किए। इस पर एडवोकेट अजय जग्गा ने दुकान मालिक के खिलाफ शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed