फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   40% rate increases in the market of Sector 26

खुलासाः सेक्टर 26 की मंडी में ही बढ़ जाते हैं 40 फीसदी रेट, नहीं होता मार्केट कमेटी का नियंत्रण

Sat, 04 Jan 2020 02:52 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 04 Jan 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
40% rate increases in the market of Sector 26
फाइल फोटो
चंडीगढ़ सेक्टर 26 मंडी में ही प्याज के 40 फीसदी दाम बढ़ जाते हैं। बोली में जिस प्याज का दाम 70 रुपये किलो होता है, वहीं मंडी में 100 रुपये में बेचा जा रहा है। मार्केट कमेटी का कहना है कि प्याज के रेट पर उनका कोई नियंत्रण नहीं होता है। भूमिका सिर्फ बोली तक ही रहती है।
विज्ञापन


ट्राइसिटी में सेक्टर 26 मंडी से ही प्याज सप्लाई होती है। मंडी में प्रतिदिन 13,000 से अधिक प्याज के बोरे ट्रकों के जरिए आते हैं और यहीं से शहर और अन्य स्थानों पर भेजा जाता है। यहीं प्याज के रेट तय होते हैं। सुबह ऑक्शन में जो प्याज 70 रुपये के भाव में बेचा जाता है, वही मंडी में 100 रुपये के फुटकर दामों में बिक्री किया जा रहा है। यदि जिम्मेदार विभाग चाहे तो प्याज की बढ़ती कीमतों पर आसानी से अंकुश लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


सेक्टर 26 में प्याज के थोक व फुटकर रेट
प्याज थोक फुटकर
अफगानी 45-50 70-75
गुजराती 66-77 80-90
नासिक 70-75 90-100

ट्राइसिटी में 140 रुपये तक बिका प्याज
इस बार दिसंबर में ट्राइसिटी में प्याज 140 रुपये तक बेचा गया। हालांकि, प्याज के यह रेट एक ही दिन रहें। प्याज में इस तेजी के लिए मार्केट कमेटी और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग जिम्मेदार हैं। ये दोनों विभाग इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लहसुन भी हुआ महंगा
प्याज के साथ ही अब सेक्टर 26 की मंडी में लहसुन भी महंगा हो गया है। 170से 180 रुपये तक बिकने वाला लहसुन इन दिनों 200 रुपये पार हो गया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग प्याज के साथ लहसुन पर नजर बनाए हुए है।

मार्केट कमेटी सिर्फ प्याज के ऑक्शन तक ही जिम्मेदार होती है। आगे प्याज क्या रेट मेें बेचा जा रहा है, इसमें मार्केट कमेटी की कोई भूमिका नहीं होती है।
- मनोज शर्मा, सचिव, मार्केट कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed