{"_id":"66cca722ef75d22b160a9b47","slug":"4-robbers-on-bike-looted-lakhs-from-a-gambling-den-with-pistols-panchkula-news-c-46-1-spkl1013-105388-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बाइक पर आए 4 लुटेरों ने पिस्तौल दिखा जुए के अड्डे पर लाखों की लूट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बाइक पर आए 4 लुटेरों ने पिस्तौल दिखा जुए के अड्डे पर लाखों की लूट की
Mon, 26 Aug 2024 09:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Mon, 26 Aug 2024 09:32 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। महानगर जालंधर में रविवार देर रात सोढल रोड पर बाइक पर आए चार लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर जुए के अड्डे पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक जेएमपी फैक्टरी के सामने बने चबूतरे में जुआ चल रहा था और पहले भी उक्त जुए के अड्डे पर लूट हो चुकी है। एसीपी नाॅर्थ शीतल ने बताया कि दो लाख रुपये की लूट हुई है।
सूत्रों के मुताबिक रविवार की रात चबूतरे पर करीब 20 युवक जुआ खेल रहे थे, तभी 4 युवक बिना नंबर प्लेट की दो बाइक पर आए और पिस्तौल निकाल ली। उन युवकों ने जुआ खेल रहे युवकों को धमकी दी कि अगर किसी ने भागने की कोशिश की या पैसे नहीं दिए तो उसे गोली मार दी जाएगी। पिस्तौल देखकर जुआ खेल रहे सभी युवकों ने अपनी सारे पैसे लुटेरों को दे दिए। यह रकम करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। फिलहाल यह जुआ किसके द्वारा लूटा गया, इस पर कोई खुलासा नहीं हुआ है। उधर, थाना 8 के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरमुख सिंह ने कहा है कि अभी तक किसी ने भी लूट की शिकायत नहीं की है। फिर भी उन्होंने ड्यूटी अधिकारी सब-इंस्पेक्टर बलजीत सिंह को मौके पर भेजकर जांच करने को कहा है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक जा रहे हैं और उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल लुटेरों के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है।