फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   4-day mega training started, 1200 teachers will be given training

4 दिवसीय मेगा प्रशिक्षण शुरू, 1200 शिक्षकों को दी जाएगी ट्रेनिंग

Thu, 12 May 2022 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
4-day mega training started, 1200 teachers will be given training
पंचकूला। टैबलेट वितरण के बाद टीचर ट्रेनिंग के लिए चार दिवसीय मेगा प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि सेकेंडरी शिक्षा महानिदेशक डॉ. जे गणेशन पहुंचे। इसमें 1200 शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैबलेट वितरण के बाद कार्यक्रम की शुरुआत सेक्टर-1 पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में की गई।
विज्ञापन

पहले दिन अंबाला डिवीजन के कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और पंचकूला जिले के कंप्यूटर पीजीटी और एनएसक्यूएफ के प्रशिक्षकों ने भाग लिया। सेकेंडरी शिक्षा विभाग के महानिदेशक डॉ. जे गणेशन ने कहा कि ई अधिगम योजना को कामयाब बनाने के लिए टीचर और छात्रों का प्रशिक्षित होना जरूरी है। सरकार और विभाग का उद्देश्य केवल टैबलेट वितरण नहीं है बल्कि इसका सही मकसद बच्चों को ई अधिगम के जरिए एडवांस लर्निंग उपलब्ध कराना है। पंचकूला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में ये प्रशिक्षण आगामी शनिवार तक चलेगा, जिसमें मंडल स्तर पर कंप्यूटर शिक्षक और वोकेशनल प्रशिक्षक मौजूद रहेंगे। यहां से प्रशिक्षण लेने के बाद यही कंप्यूटर पीजीटी और प्रशिक्षक प्रदेश के करीब 30 हजार पीजीटी को प्रशिक्षित करेंगे। इसके साथ ही इनकी मॉनिटरिंग भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed