{"_id":"67632376643dc0dee60b4c14","slug":"399-lakh-rupees-were-cheated-in-the-name-of-investment-by-making-them-download-the-app-case-registered-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-13356-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एप डाउनलोड करवाकर निवेश के नाम पर 3.99 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एप डाउनलोड करवाकर निवेश के नाम पर 3.99 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-7 निवासी से एप डाउनलोड करवाकर शेयर बाजार में निवेश करने के नाम पर 3.99 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस को शिकायत देने के बाद मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक जवाहर तलवार निवासी सेक्टर-7 ने बताया कि वह ट्रेडिंग का व्यवसाय करता है। उसके पास एक स्टॉक था। साइबर ठगों ने उसको अपने झांसे में लिया। उनके भेजे संदेश देखकर पता चला कि यह 30 दिन का फ्री मेंबरशिप कार्यक्रम है। इसके बाद उनको ग्रुप ज्वाइन करवा दिया। इसके बाद उन्होंने इनवेस्ट के नाम पर पहली बार आईपीओ अलॉट करने के लिए 1.44 लाख रुपये जमा करवा लिए।
इसके बाद शेयर में फायदा दिखाकर जवाहर तलवार से 2.55 लाख रुपये जमा करवा लिए। उन्होंने जब अपनी प्राफिट की रकम मांगी तो उसे देने में साइबर ठगों ने मना कर दिया। इस पर उन्हें साइबर ठगी होने का शक हुआ। उन्होंने इसकी शिकायत पोर्टल पर दी। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।