{"_id":"6064d95c8ebc3edc0835e8f3","slug":"3720-people-vaccinated-at-34-centers-in-panchkula-pkl-office-news-pkl4088769142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में 34 केंद्रों पर 3720 लोगों को लगाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में 34 केंद्रों पर 3720 लोगों को लगाया टीका
विज्ञापन
कोविडशील्ड लगाते हुए डॉक्टरों की टीम।
- फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। जिले में कोरोना के मरीजों के बढ़ने के साथ ही अब कोविशील्ड लगवाने वालों की संख्या में तेजी आ रही है। बुधवार को कोविशील्ड के लिए बनाए 34 केंद्रों में 3720 लोगों ने टीका लगवाया।
इसमें साठ वर्ष से ज्यादा के 1642 वरिष्ठ नागरिकों को कोविशील्ड लगाई गई। 45-59 आयु वर्ग के 1345 व 112 हेल्थ वर्करों और 621 फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया गया।
टीकाकरण केंद्रों पर सुबह से वरिष्ठ नागरिकों के साथ ही अन्य नागरिकों का आना शुरू हो गया था। जिले में बनाए कुल टीकाकरण केंद्रों में 23 सरकारी केंद्र थे जबकि 11 निजी केंद्र थे। इनमें से सरकारी केंद्रों में ज्यादा भीड़ उमड़ी। पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि प्रयास है कि जल्द से जल्द कोविशील्ड लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
अब तक लगाई 64588 कोविशील्ड
अब तक पंचकूला में 64588 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई है। इसमें से 60 वर्ष से ज्यादा 32802वरिष्ठ नागरिकों जबकि 45-59 तक के आयु वर्ग के 10024 लोगों को टीके लगाए गए हैं। इसमें से हेल्थ वर्करों को 9359, फ्रंटलाइन वर्करों को 12373 कोविशील्ड लगाई गई हैं।