फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   37 people donated blood in Sector-11 market, took care of social distance

सेक्टर-11 मार्केट में 37 लोगों ने किया रक्तदान, सोशल डिस्टेंस का रखा ख्याल

Tue, 01 Jun 2021 01:55 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
37 people donated blood in Sector-11 market, took care of social distance
पंचकूला। कोरोना महामारी के चलते अस्पतालों में आई रक्त की कमी को पूरा करने के लिए विश्वास फाउंडेशन ने सोमवार को सेक्टर-11 स्थित अनुपम स्वीट्स के पास रक्तदान शिविर लगाया। इसमें 37 लोगों ने रक्तदान कर पुण्य कमाया। यह शिविर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला पंचकूला शाखा और कृष्ण संगिनी सेवा ट्रस्ट के सहयोग से लगाया गया। शिविर माता अहिल्याबाई होल्कर की पुण्य तिथि पर लगाया गया। शिविर के आयोजन में अमर उजाला फाउंडेशन ने अहम भूमिका निभाई। इस दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए सामाजिक दूरी, मास्क व सैनिटाइजेशन का ध्यान रखा गया। विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर सुबह साढ़े दस बजे शुरू हुआ और दोपहर साढ़े तीन बजे तक चला। रक्त एकत्रित करने के लिए ब्लड बैंक पीजीआई चंडीगढ़ की टीम ने सहयोग किया। डॉक्टर निपुण परिजा की निगरानी में रक्त एकत्रित किया गया। शिविर का उद्घाटन कृष्ण संगिनी सेवा ट्रस्ट से कुसुम राणा, प्रोमिला राणा, सतीश व विजय कुमार ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर किया। रक्तदान की समाप्ति पर सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, मास्क, साबुन व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज बंसल, विशाल, शत्रुघ्न, नीरज ब्लड बैंक के डॉक्टर व अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed