फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   35 devotees donated blood in Mata Mansa Devi campus

Panchkula News: माता मनसा देवी मंदिर में किया 35 श्रद्धालुओं ने रक्तदान

Mon, 09 Jan 2023 07:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
35 devotees donated blood in Mata Mansa Devi campus
पंचकूला। कड़ाके की ठंड की वजह से अस्पतालों में आई रक्त की कमी को पूरा करने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें 35 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया। शिविर विश्वास फाउंडेशन, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से माता मनसा देवी परिसर में लगाया गया। शिविर में पंचकूला इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी का भी अहम योगदान रहा। कैंप सुबह 10 बजे शुरू होकर दोपहर बाद 4 बजे तक चला।
विज्ञापन

विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर का उद्घाटन पीजीआई के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर सुचेत सचदेव ने किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित भी किया। पीजीआई ब्लड बैंक चंडीगढ़ की टीम ने डॉक्टर अपलक गर्ग की देखरेख में 35 यूनिट रक्त एकत्रित किया। रक्त लेने से पहले डॉक्टरों की टीम ने रक्तदाताओं का चेकअप किया। डॉक्टरों ने बताया कि रक्तदान करने से किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है।
विज्ञापन

साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि लोगों में यह भ्रम है कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आती है। रक्तदान जैसा पुनीत काम सबकी सेवा में आता है। रक्त ही एकमात्र ऐसा पदार्थ है, जिसका निर्माण किसी फैक्टरी में नहीं किया जा सकता। रक्तदान शिविर में सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र और गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर विश्वास फाउंडेशन से ऋषि मोहित विश्वास, अविनाश शर्मा, वर्षा शर्मा, विशाल कुंवर, नीरज यादव, शत्रुघ्न कुमार व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed