{"_id":"60073ac68ebc3e309567187e","slug":"3445-14-crore-released-in-the-second-phase-of-smart-village-campaign-bureau-news-pkl4012394151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में पंचायतों का होगा विकास, सरकार ने जारी किए 3445.14 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में पंचायतों का होगा विकास, सरकार ने जारी किए 3445.14 करोड़ रुपये
Wed, 20 Jan 2021 01:32 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट विलेज मुुहिम (एसवीसी) के दूसरे चरण के तहत पंजाब सरकार ने राज्य के सभी 22 जिलों की 13,265 पंचायतों को 3445.14 करोड़ रुपये के फंड जारी किए हैं। इनमें से एसवीसी के अंतर्गत 1603.83 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, जबकि 14वें वित्त आयोग के अधीन 1539.91 करोड़ रुपये अलॉट किए गए हैं। इसके साथ ही 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 301.4 करोड़ रुपये का वितरण किया गया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि ग्रामीण क्षेत्रों के मौजूदा ढांचे की अपग्रेडेशन के लिए एसवीसी के दूसरे चरण के दौरान 2775 करोड़ रुपये की लागत से 48,910 गांव के विकास कार्य शुरू किए जा रहे हैं। जिला स्तर पर फंडों के वितरण की जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सबसे अधिक (1405) पंचायतों वाले होशियारपुर जिले को 246.01 करोड़ रुपये और 1279 पंचायतों वाले गुरदासपुर जिले को 435.88 करोड़ के फंड जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
इसी तरह 1038 पंचायतों वाले पटियाला जिले को 150.39 करोड़ रुपये और 941 पंचायतों वाले लुुधियाना जिले को 231.58 करोड़ अलॉट किए गए हैं। जालंधर (898 पंचायतों) को 172.94 करोड़ रुपये, जबकि कुल 860 पंचायतों वाले अमृतसर जिले को 191.24 रुपये रखे गए हैं। फिरोजपुुर जिले की 838 पंचायतों के लिए 134.8 करोड़, रूपनगर की 611 पंचायतों में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 100.71 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
जिला संगरूर की 600 पंचायतों के लिए 204.36 करोड़ रुपये, तरनतारन की 573 पंचायतों के लिए 200.85 करोड़, कपूरथला की 546 पंचायतों के लिए 95.66 करोड़, एसबीएस नगर में 466 पंचायतों के लिए 126.88 करोड़ रुपये, फाजिल्का की 434 पंचायतों को 138.86 करोड़, पठानकोट (421 पंचायतों) को 89.55 करोड़, फतेहगढ़ साहिब की पंचायतों के लिए 74.15 करोड़, एसएएस नगर में 341 पंचायतों के विकास के लिए 120.63 करोड़, मोगा (340 पंचायतों) के लिए 140.27 करोड़ और 314 पंचायतों वाले बठिंडा जिले के लिए 182.86 करोड़ रुपये के फंड मुुहैया करवाए गए हैं।
मुुक्तसर की 269 पंचायतों के लिए 131.65 करोड़ जारी
इनके अलावा मुुक्तसर की 269 पंचायतों के लिए 131.65 करोड़ रुपये, मानसा में 245 पंचायतों के लिए 112.3 करोड़, फरीदकोट की 243 पंचायतों के लिए 95.56 करोड़ और बरनाला जिले की 175 पंचायतों में 68.01 करोड़ रुपये से विकास कार्य करवाए जाएंगे।