फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   33 illegal gas cylinders were found in the shop, case registered against the shopkeeper

Panchkula News: दुकान में मिले थे 33 अवैध गैस सिलिंडर, दुकानदार पर केस दर्ज

Thu, 26 Jun 2025 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
33 illegal gas cylinders were found in the shop, case registered against the shopkeeper
रायपुररानी। गांव मौली में सीएम फ्लाइंग टीम को एक दुकान में छापे में अवैध रूप से रखे गए 33 गैस सिलिंडर मिले थे। इस मामले में रायपुररानी थाना पुलिस ने दुकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार की शाम करीब 4:40 बजे गुप्त सूचना पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने दुकान पर छापा मारा था। इस मौके पर डीएफएससी इंस्पेक्टर राजकुमार, एसआई हितेन्दर, एएसआई संजय, हेड कांस्टेबल प्रदीप, गुरमीत, राकेश तथा मौली चौकी इंचार्ज एसआई रामकरण सहित टीम मौजूद रही। इस दौरान दुकान में एचपी, बीपीसीएल, इंडेन और आईबीपी कंपनियों के कुल 33 एलपीजी सिलिंडर बरामद हुए थे। इनमें से 28 घरेलू और पांच कमर्शियल थे। पूछताछ में दुकान मालिक जगदीश उचित दस्तावेज या लाइसेंस नहीं दिखा पाया था। पूछताछ में पता चला कि जगदीश उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलिंडर कनेक्शन पर अवैध रूप से रिफिलिंग करके बेच रहा था। इस मौके पर मौजूद टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया। इंस्पेक्टर राजकुमार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed