फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   32 IAS officers transferred in Punjab

पंजाब : 32 आईएएस अधिकारियों का तबादला, कृष्ण कुमार को जलापूर्ति विभाग के साथ मिला खनन

Sun, 17 Apr 2022 01:39 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला
अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 17 Apr 2022 01:39 AM IST
सार

इस आदेश के तहत, रवनीत कौर को स्पेशल चीफ सेक्रेटरी-कम-फाइनेंशियल कमिश्नर कारपोरेशन लगाते हुए स्पेशल चीफ सेक्रेटरी संसदीय मामले और प्रिंसिपल रेजिडेंट कमिश्नर एनआरआई पंजाब भवन नई दिल्ली का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

विज्ञापन
32 IAS officers transferred in Punjab
सचिवालय भवन, चंडीगढ़ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब सरकार ने शनिवार को तत्काल प्रभाव से 32 आईएएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत, रवनीत कौर को स्पेशल चीफ सेक्रेटरी-कम-फाइनेंशियल कमिश्नर कारपोरेशन लगाते हुए स्पेशल चीफ सेक्रेटरी संसदीय मामले और प्रिंसिपल रेजिडेंट कमिश्नर एनआरआई पंजाब भवन नई दिल्ली का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

विज्ञापन


इनके अलावा, विजय कुमार जंजुआ को स्पेशल चीफ सेक्रेटरी जेलें लगाते हुए स्पेशल चीफ सेक्रेटरी चुनाव का अतिरिक्त कार्यभार, अनुराग अग्रवाल को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी-कम-फाइनेंशियल कमिश्नर राजस्व एवं पुनर्वास, ए. वेणुप्रसाद को मुख्यमंत्री का एडीशनल चीफ सेक्रेटरी बनाए रखते हुए एडिशनल चीफ सेक्रेटरी नवीन एवं नवीकरण ऊर्जा स्त्रोत और चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कारपोरेशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
विज्ञापन


सीमा जैन को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी सोशल सिक्योरिटी और महिला एवं बाल विकास, सर्वजीत सिंह को एडीशनल चीफ सेक्रेटरी कृषि एवं कृषक कल्याण नियुक्त करते हुए एडीशनल चीफ सेक्रेटरी पशुपालन व डेयरी विकास और मछली पालन का अतिरिक्त चार्ज, राजी पी. श्रीवास्तव को एडीशनल चीफ सेक्रेटरी-कम-फाइनेंशियल कमिश्नर वन एवं वन्य जीव नियुक्त करते हुए एडिशनल चीफ सेक्रेटरी खाद्य प्रसंस्करण का अतिरिक्त चार्ज, केएपी सिन्हा को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी-कम-फाइनेंशियल कमिश्नर कराधान, अनुराग तिवारी को प्रिंसिपल सेक्रेटरी गृह मामले व न्याय के पद पर बनाए रखते हुए प्रिंसिपल सेक्रेटरी पीडब्ल्यूडी (बी एंड आर) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुकूमनु शिवा प्रसाद को वित्त कमिश्नर ग्रामीण विकास एवं पंचायत, विकास प्रताप को प्रिंसिपल सेक्रेटरी वित्त लगाते हुए प्रिंसिपल सेक्रेटरी योजा का अतिरिक्त प्रभार, आलोक शेखर को प्रिंसिपल सेक्रेटरी स्कूल शिक्षा, धीरेंद्र कुमार तिवारी को प्रिंसिपल सेक्रेटरी जलापूर्ति व सैनिटेशन, तेजवीर सिंह को प्रिंसिपल सेक्रेटरी पावर लगाते हुए प्रिंसिपल सेक्रेटरी पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले और प्रिंसिपल सेक्रेटरी गवर्नेंस रिफार्म और पब्लिक ग्रीवांसेज का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

जसप्रीत तलवार को प्रिंसिपल सेक्रेटरी उच्च शिक्षा व भाषाएं नियुक्त करते हुए प्रिंसिपल सेक्रेटरी निवेश प्रमोशन का अतिरिक्त प्रभार, हुस्न लाल को प्रिंसिपल सेक्रेटरी मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान नियुक्त करते हुए प्रिंसिपल सेक्रेटरी प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी का अतिरिक्त चार्ज, दिलीप कुमार को प्रिंसिपल सेक्रेटरी रोजगार उत्पत्ति व प्रशिक्षण के पद पर बनाए रखते हुए प्रिंसिपल सेक्रेटरी उद्योग एवं कामर्स और प्रिंसिपल सेक्रेटरी सूचना तकनीक का अतिरिक्त प्रभार, विवेक प्रताप सिंह को प्रिंसिपल सेक्रेटरी स्थानीय निकाय, राजकमल चौधरी को प्रिंसिपल सेक्रेटरी को खेल एवं युवा मामले, अजोय कुमार सिन्हा को प्रिंसिपल सेक्रेटरी हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट, राहुल भंडारी को प्रिंसिपल सेक्रेटरी टेक्निकल एजुकेशन व औद्योगिक प्रशिक्षण, कृष्ण कुमार को प्रिंसिपल सेक्रेटरी जल स्रोत लगाते हुए प्रिंसिपल सेक्रेटरी खनन व जियोलॉजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


वीरेंद्र कुमार मीणा को प्रिंसिपल सेक्रेटरी फ्रीडम फाइटर्स, विकास गर्ग को सचिव परिवहन, सुमेर सिंह गुर्जर को सचिव श्रम, नीलकांत एस. अव्हाड को रजिस्ट्रार को-आपरेटिव सोसायटीज, अजोय शर्मा को सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, राहुल तिवारी को सचिव साइंस तकनीक एवं पर्यावरण, कमल किशोर यादव को कराधान आयुक्त पंजाब, रजत अग्रवाल को सचिव परसोनल लगाते हुए सचिव सामान्य प्रशासन एवं सहकारिता और सचिव विजिलेंस का अतिरिक्त प्रभार, वरुण रूजम को एक्साइज आयुक्त पंजाब और मलविंदर सिंह जग्गी को सचिव नागरिक उड्डयन लगाते हुए सचिव सूचना एवं जनसंपर्क का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed