फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बैनर पोस्टर हटाए

बैनर पोस्टर हटाए

Wed, 13 Mar 2019 02:06 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 13 Mar 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
बैनर पोस्टर हटाए
(सर फोटो ट्रैक में सेव है)
विज्ञापन


पूरे शहर में चला अभियान, हटाए गए राजनीतिक पार्टियों के बैनर-पोस्टर

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी और नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर के निर्देश पर और इंफोर्समेंट इंसपेक्टर सुनील दत्त के सुपरविजन में मंगलवार को शहरभर में राजनीतिक पार्टियों के बैनर और पोस्टर हटाए गए। नगर निगम के चार जोन के इंफोसटमेंट स्टाफ ने पूरे शहर में घूम-घूमकर इस काम को अंजाम दिया।
सेक्टर, 56, कजहेड़ी, बुड़ैल, मनीमाजरा, सेक्टर 25, डड्डूमाजरा सहित अन्य भागों से पोस्टर और बैनर हटाए गए। इनमें आम आदमी पार्टी, भाजपा, कांग्रेस और चंडीगढ़ की आवाज पार्टी के बैनर-पोस्टर शामिल हैं। घरों, सड़कों और थ्रीव्हीलर पर भी जो पोस्टर लगाए गए थे, उसे भी हटवाया गया। इन पोस्टर और बैनरों को इंडस्ट्रियल एरिया स्थित स्टोर में रखा गया है। यह अभियान 19 मई चुनाव के दिन तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


अब लेनी होगी चुनाव आयोग की अनुमति
नगर निगम की ओर से अब कोई भी टेंडर अलॉट नहीं किया जाएगा। चुनाव की घोषणा होने के साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। इस कारण नगर निगम ने यह फैसला लिया है। नगर निगम के चीफ इंजीनियर मनोज बंसल ने कहा कि अब कोई भी काम का अलॉटमेंट नहीं होगा। यदि जरूरत पड़ी तो चुनाव आयोग से इसकी अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed