फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सिटी में बालीवुडऔर पालीवुड का

सिटी में बालीवुडऔर पालीवुड का

Tue, 26 Feb 2019 01:55 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
सिटी में बालीवुडऔर पालीवुड का
सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग कल से.. पहुंच रहे 100 से अधिक फिल्मी सितारे
विज्ञापन

सबहेड
27 से 2 मार्च तक सेक्टर-16 के स्टेडियम में होंगे मैच, एंट्री रहेगी फ्री


संजीव पंगोत्रा
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में बॉलीवुड और पॉलीवुड सिताराें का मेला लगने जा रहा है। यह सितारे किसी फिल्म की शूटिंग के लिए नहीं बल्कि क्रिकेट लीग मुकाबले के लिए इकट्ठा हो रहे हैं। इस दौरान यह सितारे गेंदबाजी और बल्लेबाजी में अपना दमखम दिखाएंगे। सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग का आयोजन सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टडियम में 27 फरवरी से दो मार्च तक होगा।
चार दिनाें तक चलने वाले इस क्रिकेट लीग में बॉलीवुड और पॉलीवुड के 100 से अधिक सितारे क्रिकेट की क्रिकेट के मैदान पर नजर आएंगे। सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग का यह आठवां सीजन है। चंडीगढ़ में लीग की छह टीमें शिरकत कर रही हैं। इन टीमाें की स्टार क्रिकेटर्स कप्तानी करेंगे। आज से लगभग दो साल पहले सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग का आगाज किया गया था। उस समय भी काफी संख्या में फिल्मी हस्तियां यहां पहुंची थीं, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी। हालांकि तब केवल एक ही मैच हुआ था, लेकिन इस बार कई मैच खेेल जाने हैं। ऐसे में सिटी में इन सिताराें के मैच ट्राइसिटी के खेल प्रेमियाें के लिए और अधिक जोश भर देगा। मैच देखने के लिए कोई फीस नहीं है। एंट्री निशुल्क होगी। ऐसे में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।
विज्ञापन


टी-10 मैच होंगे लीग में
सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग में छह टीमें शिरकत कर रही हैं। इनके बीच 10-10 ओवर के मुकाबले सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। फाइनल से पहले 12 मुकाबले खेले जाने हैं। इसके बाद फाइनल मुकाबला होगा। स्टेडियम में यह मुकाबले डे-नाइट में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सितारों का लगेगा जमावड़ा
सोहेल खान, सुनील शेट्टी, बॉबी देयोल, अफताब शिवदसानी, वत्सल सेठ, सोनू सूद, जिम्मी शेरगिल, युवराज हंस, नवराज हंस, अमनिंदर गिल, बीनू ढिल्लाें, जैजी बी, मनोज तिवारी, गुरप्रीत गुग्गी के अलावा कई और सितारे इस लीग में हिस्सा लेंगे।

यह टीमें लेंगी हिस्सा
सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग में इस बार भोजपुरी दबंग, पंजाब दे शेर, मुंबई हीरोज, बंगाल टाइगर्स, तेलगू वॉरियर्स, कर्नाटक बुलडोजर्स।

सेलिब्रिटी लीग का शेडयूल
27 फरवरी
पहला मैच - भोजपुरी दबंग वर्सेज पंजाब दे शेर - शाम 4 बजे
दूसरा मैच - मुंबई हीरोज वर्सेज बंगाल टाइगर्स - शाम 6 बजे
तीसरा मैच तेलगू वॉरियर्स और भोजपुरी दंबग - रात 8 बजे

28 फरवरी
पहला मैच बंगाल टाइगर्स वर्सेज भोजपुरी दबंग - शाम 4 बजे
दूसरा मैच तेलगू वॉरियर्स वर्सेज मुंबई हीरोज - शाम 6 बजे
तीसरी मैच कर्नाटक बुलडोजर्स वर्सेज पंजाब दे शेर - रात 8 बजे

1 मार्च
पहला मैच तेलगू वॉरियर्स वर्सेज कर्नाटक बुलडोजर्स - शाम 4 बजे
दूसरा मैच मुंबई हीरोज वर्सेज पंजाब दे शेर - शाम 6 बजे
तीसरा मैच बंगाल वर्सेज कर्नाटक बुलडोजर्स - रात 8 बजे

2 मार्च
पहला सेमीफाइनल - शाम 4 बजे
दूसरा सेमीफाइनल - शाम 6 बजे
फाइनल मुकाबला - रात 8 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed