{"_id":"5c17fe7ebdec2256ce080e04","slug":"31545076350-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद के बेटे की शिकायत पर भाजपा जिला प्रधान पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षद के बेटे की शिकायत पर भाजपा जिला प्रधान पर मामला दर्ज
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब भाजपा के जिला प्रधान पर मामला दर्ज
पार्षद अनिल दुबे के बेटे शशांक दुबे की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मनीमाजरा। वार्ड नंबर 24 के पार्षद अनिल दुबे के बेटे शशांक दुबे और युवा भाजपा के जिला अध्यक्ष सुभाष मौर्य के बीच मारपीट के मामले में मौलीजागरां थाना पुलिस ने दोनों पर क्रास केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रविवार को पार्षद के बेटे की शिकायत पर मुकेश राय, राकेश राय, मनोज सिंह और सुभाष मौर्य पर आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 323, 341, 356, 379, 506, और आर्म्स एक्ट 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया।
इससे पहले वीरवार देर रात हुए झगड़े के बाद सुभाष मौर्य के समर्थकों ने शुक्रवार रात को थाने का घेराव कर पुलिस को पार्षद अनिल दुबे के बेटे और उसके साथियों पर मामला दर्ज करने की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने शनिवार शाम को शंशाक दुबे के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया था। हालांकि, पार्षद अनिल दुबे ने भी पुलिस को सुभाष मौर्य और उनके साथियों के खिलाफ मारपीट और छीना झपटी की शिकायत पहले दी थी, लेकिन सुभाष मौर्य के सिर पर चोट लगने से उनका इलाज अस्पताल में चलने के कारण पुलिस ने किसी पर मामला दर्ज नहीं किया था।
पार्षद अनिल दुबे का कहना है कि भाजपा के कुछ सीनियर नेता और एक-दो पार्षद लगातार सिंह उनकी छवि खराब कर रहे हैं, लेकिन अब इन लोगों ने परिवार और उनके पूर्वांचल के सहयोगियों पर मामले दर्ज करवा कर लोकप्रियता को कम करना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, सुभाष मौर्या का कहना है कि यह केवल मारपीट का मामला है। उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद उन पर केस दर्ज करवा दिया गया। इसमें कोई राजनीतिक रंजिश या किसी के राजनीतिक कैरियर पर का कोई मामला नहीं है।