{"_id":"693db1d7555d63994f0b76bf","slug":"31-lakh-people-will-get-ownership-rights-of-land-and-houses-bansal-panchkula-news-c-87-1-pan1010-130530-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 लाख लोगों को मिलेगा जमीन-मकानों का मालिकाना हक : बंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 लाख लोगों को मिलेगा जमीन-मकानों का मालिकाना हक : बंसल
विज्ञापन
पंचकूला। शिवालिक विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सचिव विजय बंसल ने बताया कि उनकी पहल और संघर्ष के चलते प्रदेश के लगभग 31 लाख लोगों को अपनी जमीन और मकानों का मालिकाना हक मिलने की उम्मीद है। इस संबंध में हरियाणा सरकार विधानसभा में विधेयक लाने की तैयारी कर रही है।
विजय बंसल ने बताया कि हरियाणा के गठन के बाद से ही लाल डोरा और आबादी देह को लेकर लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसे लेकर उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने 24 मार्च 2014 को सरकार को आदेश जारी किए थे, जिसके बाद तत्कालीन सरकार ने फिरनी के भीतर के क्षेत्र को आबादी देह घोषित किया। इससे पहले फिरनी के भीतर बने कई मकान अवैध माने जाते थे।
उन्होंने बताया कि बाद में गांवों का ड्रोन सर्वे कराया गया, जिससे वास्तविक आबादी का पता चला। इसके आधार पर लोगों को रजिस्ट्री और इंतकाल की सुविधा मिली। इससे पहले इन जमीनों पर न तो रजिस्ट्री हो पाती थी और न ही बैंक से ऋण मिल पाता था।