फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   307 new cases of corona found in haryana.

हरियाणा : कोरोना के 307 नए केस मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या पहुंची 1252, जांच का दायरा बढ़ेगा

Thu, 21 Apr 2022 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
307 new cases of corona found in haryana.
चंडीगढ़। कोरोना की चौथी लहर की दस्तक के बीच हरियाणा में बुधवार को 307 नए संक्रमित मिले। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर अब 1252 हो गई है। इनमें से 1232 घर पर ही इलाज करा रहे हैं। चिंता की बात यह है कि दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद में रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इन दोनों जिलों में बीते 24 घंटे में 292 केस मिले। जीटी बेल्ट के जिलों में भी कोरोना के मरीज मिलने लगे हैं। हालात की गंभीरता को समझते हुए प्रदेश सरकार सतर्क हो गई है। जांच का दायरा बढ़ाने और टीकाकरण अभियान में भी तेजी लाने के आदेश जारी किए हैं। सप्ताह पहले तक रोजाना पांच हजार नमूने लिए जाते थे, अब स्वास्थ्य विभाग ने इसे बढ़ाकर 15 हजार करने का लक्ष्य रखा है। गुरुग्राम में रोजाना तीन हजार और फरीदाबाद में दो हजार लोगों के सैंपल लेने का लक्ष्य है। अन्य जिलों के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिया है।
विज्ञापन

नए केस : बुधवार को 9872 सैंपल लिए गए थे जिनमें से 307 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। संक्रमण दर 3.83 प्रतिशत रही। गुरुग्राम 225, फरीदाबाद 67, रोहतक 5, पंचकूला 4, हिसार 2, सोनीपत, करनाल, अंबाला और कैथल में 1-1 नया केस मिला है।
विज्ञापन

फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं : अतिरिक्त मुख्य सचिव
स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि कोरोना के मामलों की लगातार समीक्षा की जा रही है। खासकर एनसीआर जिलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। फिलहाल घबराने की कोई बात नहीं है। अधिक नमूने लेने के आदेश दिए हैं। टीकाकरण पर भी जोर दिया गया है। अब तक प्रदेश में चार करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। बूस्टर डोज देने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed