फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   30 thousand rupees stolen from cosmetic shop, complaint lodged with the police

Panchkula News: कॉस्मेटिक की दुकान से 30 हजार रुपये चोरी, पुलिस को दी शिकायत

Mon, 03 Mar 2025 01:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
30 thousand rupees stolen from cosmetic shop, complaint lodged with the police
जीरकपुर। ढकोली में ग्रीन सिटी सोसाइटी की एक कॉस्मेटिक की दुकान से चोर शनिवार की रात करीब एक बजे 30 हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गए। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। दुकान मालिक ने इसकी शिकायत और सीसीटीवी की फुटेज पुलिस को दे दी है। दीपक निवासी ग्रीन सिटी ढकोली ने बताया की सोसाइटी की मार्केट में उसकी कॉस्मेटिक की दुकान है। शनिवार को वह रात करीब 9 बजे दुकान बंद करके पहली मंजिल पर घर में चले गए थे। जब वह सुबह दुकान खोलने लगे तो इस चोरी का पता चला। दुकान के गल्ले में रखे 30 हजार रुपये गायब थे। जब सीसीटीवी चेक किया तो पता चला कि एक चोर दुकान के रोशनदान का शीशा तोड़कर अंदर घुसा और नकदी चोरी करके उसी शीशे से बाहर निकल गया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी में चोर का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। जो पुलिस को दे गई है। जांच अधिकारी ने बताया के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed