फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   3 Tesla machines installed for MRI in PGI, now you will not have to wait for months

Panchkula News: पीजीआई में एमआरआई के लिए 3 टेस्ला मशीन इंस्टॉल, अब नहीं करना पड़ेगा महीनों इंतजार

Thu, 05 Jan 2023 08:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
3 Tesla machines installed for MRI in PGI, now you will not have to wait for months
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। पीजीआई में अब मरीजों को एमआरआई के लिए 10 से 12 महीने तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मरीजों की परेशानी को देखते हुए पीजीआई प्रशासन ने बुधवार को अत्याधुनिक 3 टेस्ला एमआरआई मशीन इंस्टॉल कर दी। इस मशीन की मदद से जहां मरीजों को बेहतर डायग्नोसिस की सुविधा उपलब्ध होगी, वहीं कम समय में ज्यादा से ज्यादा मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। बता दें कि उत्तर भारत के किसी भी अस्पताल में 3 टेस्ला एमआरआई मशीन की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
अमर उजाला ने एमआरआई की प्रतीक्षा सूची में शामिल मरीजों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए 14 जुलाई 2022 के अंक में ‘पीजीआई पर बोझ... नंबर लगवाएं, एमआरआई अगले साल करवाएं’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके अलावा 11 मई 2022 के अंक में ‘न्यूरो मरीजों के लिए जल्द लगेगी एमआरआई मशीन’ और 27 अप्रैल 2022 के अंक में ‘पीजीआई और जीएमसीएच में एमआरआई के इंतजार में बिगड़ रही मरीजों की हालत’ शीर्षक के साथ प्रमुखता से खबरों को प्रकाशित किया था, जिन्हें संज्ञान में लेकर पीजीआई प्रशासन ने मरीजों की सहूलियत के लिए नई मशीन इंस्टॉल की है।
विज्ञापन

रेडियोडायग्नोसिस विभाग के प्रमुख प्रोफेसर एमएस संधू ने बताया कि नई मशीन से मरीजों की प्रतीक्षा की समय सीमा 2 से 3 महीने की रह जाएगी। वहीं वार्ड के मरीजों को पहले से भी बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। प्रो संधू ने बताया कि कैंसर का पता लगाने और लक्षणों का वर्णन करने के साथ ही मिर्गी, स्पोर्ट्स इंजरी, लीवर, किडनी और पेट संबंधी बीमारियों, न्यूरो संबंधी बीमारियों की डायग्नोसिस में मदद मिलेगी। इसके अलावा नवजात और बाल चिकित्सा संबंधी बीमारियों और हृदय संबंधी गंभीर बीमारियों की जांच में लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि कैंसर के मरीजों के डायग्नोसिस से उच्च रेजोल्यूशन डिफ्यूजन इमेजिंग ट्यूमर लोड गणना में सहायक साबित होगी। वहीं, विभाग के प्रोफेसर परमजीत सिंह ने बताया कि यह मशीन पारंपरिक 1.5 टेस्ला एमआरआई की तुलना में दोगुनी शक्तिशाली चुंबकीय क्षेत्र की ताकत के साथ मानव शरीर की अत्यंत स्पष्ट छवियां प्रदान करती हैं। इसकी मदद से ब्रेन, मस्कुलर, स्मॉल बोन इमेजिंग और ब्रेन की फंक्शनल इमेजिंग उच्च गुणवत्ता की प्राप्त होती है। इसके एकल स्कैन फील्ड ऑफ व्यू में 64 चैनल तक इमेजिंग के साथ उच्च रिवॉल्यूशन पूरे शरीर की इमेजिंग कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed