{"_id":"67d33381f9136c7853055c47","slug":"3-drug-smugglers-arrested-from-different-places-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-15870-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अलग-अलग स्थानों से 3 नशा तस्कर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अलग-अलग स्थानों से 3 नशा तस्कर काबू
विज्ञापन
आरोपियों से 510 ग्राम चरस बरामद, तीनों आरोपी पुलिस रिमांड पर
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पचंकूला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से 510 ग्राम चरस बरामद की है। पहला मामला पिंजौर थाना का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक मल्लाह मोड पिंजौर से ईशर नगर की तरफ जाने वाले रास्ते पर कौशल्या नदी के पुल के पास चरस बेचने आएगा। सूचना के आधार पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर आरोपी को घेरा डालकर काबू कर लिया।
पूछताछ करने पर आरोपी की पहचान मोहम्मद इमरान खान पुत्र मेहरदीन वासी गांव इस्लाम नगर थाना पिंजौर जिला पंचकूला उम्र 22 साल के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर आरोपी से 412 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी इमरान ने बताया कि वह पिंजौर क्षेत्र के गांव मीरापुर बख्शीवाला के रहने वाले विशाल नाम के युवक के साथ नशा तस्करी करता है। पुलिस ने आरोपी विशाल को वीरवार को सुबह गांव मीरापुर बख्शीवाला से काबू कर लिया। दोनों के खिलाफ पिंजौर थाने में एनडीपीएस की धारा 20 के तहत केस दर्ज है। वीरवार को इन्हें अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पार्सल के जरिये भेज रहा था चरससेक्टर-20 थाने के तहत एक तस्कर को काबू किया गया है। फेज-1 इंडस्ट्रियल एरिया पंचकूला से किसी पार्सल कंपनी के अधिकारी ने सूचना दी थी कि उनकी कंपनी में एक पार्सल मोहाली से गोवा के लिए आया था। जिसे मशीन के जरिये चेक किया तो कुछ संदेहजनक पदार्थ होने का शक हुआ। उन्होंने सूचना पुलिस को दी तो तुरंत क्राइम ब्रांच 19 की टीम ने पहुंचकर पैकेट की जांच की। जिस पर बाहर हनी लिखा था लेकिन खोलकर देखा तो उसमें 98 ग्राम चरस मिली। पुलिस ने आरोपी को मोहाली से काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान अमन रघुवंशी निवासी मोहाली पंजाब के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।