फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   27th edition of Bharat Gupta Memorial League from January 24

Panchkula News: भारत गुप्ता मेमोरियल लीग का 27वां एडीशन 24 जनवरी से

Sat, 03 Jan 2026 11:28 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
27th edition of Bharat Gupta Memorial League from January 24
पंचकूला। चंडीगढ़ स्पोर्ट्स क्लब 24 जनवरी से भारत गुप्ता मेमोरियल लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का 27वां एडिशन आयोजित करेगा। इस टूर्नामेंट में दस टीमें हिस्सा लेंगी जिन्हें दो पूल में बांटा जाएगा। हर टीम अपने पूल में कम से कम चार लीग मैच खेलेगी। सभी मैच 20 ओवर के होंगे और सफेद गेंद से खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में पीसीए पैनल के अंपायर और स्कोरर ऑफिशिएट करेंगे। केवल एक कॉर्पोरेट सेक्टर की टीम भाग ले सकती हैं, यानी सभी खिलाड़ी एक ही ऑफिस के होने चाहिए, जो बैंक, इंश्योरेंस सेक्टर, फार्मा सेक्टर या किसी भी कॉर्पोरेट सेक्टर की टीम हो सकती है, लेकिन सभी खिलाड़ी एक ही ऑफिस के होने चाहिए। लीग के पदाधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि सभी मैच रविवार और सरकारी छुट्टियों के दिन ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम, सेक्टर-3, पंचकूला में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में भाग लेने की इच्छुक टीमें अपनी एंट्री फीस 10 जनवरी तक बॉबी धीमान को भेज सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed