फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   26 lakh rupees duped in the name of investment in stock market

Panchkula News: स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर 26 लाख रुपये ठगे

Thu, 20 Nov 2025 12:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
26 lakh rupees duped in the name of investment in stock market
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-20 निवासी एक सेवानिवृत्त अधिकारी से 26 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीडि़त की शिकायत पर सेक्टर-20 साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार पीडि़त को फेसबुक पर हरीश नाम के एक व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली जिसे वह नाम से जानते थे। फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद उन्हें स्टॉक मार्केट में निवेश कर भारी लाभ कमाने के नाम पर एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया गया। जहां ट्रेडिंग अकाउंट खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई और पीडि़त से बायोडाटा लेकर एप इंस्टॉल करवाया गया। इसके बाद ग्रुप में मौजूद एडमिनों ने आईपीओ शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने के लिए विभिन्न खातों में पैसे जमा करवाने के लिए कहा। पीडि़त ने 3 नवंबर से 11 नवंबर के बीच कुल मिलाकर 26 लाख रुपये अलग-अलग फर्मों के नाम पर बताए गए बैंक खातों में भेजे। जब पीडि़त ने एप के माध्यम से पैसे निकालने का प्रयास किया तो सभी ट्रांजेक्शन रिजेक्ट कर दी गईं और एडमिन ने और पैसे जमा करवाने का दबाव बनाया। इसके बाद पीडि़त को ठगी का संदेह हुआ। शिकायत तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed