फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   25 youths carried out a deadly attack with a sharp weapon, three people were seriously injured

Panchkula News: 25 युवकों ने तेजधार हथियार से किया जानलेवा हमला, तीन लोग गंभीर घायल

Sat, 06 Jul 2024 06:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
25 youths carried out a deadly attack with a sharp weapon, three people were seriously injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-26 में स्कूटर सवार तीन लोगों पर करीब 25 युवकों के ग्रुप ने तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। दोनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। चंडीमंदिर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-4 निवासी परमदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट कॉलेज से बीए अंतिम वर्ष का छात्र है। 3 जुलाई की रात करीब 10.30 बजे वह अपने दोस्त रोबिन के साथ स्कूटी पर सवार होकर सेक्टर-26 में सब्जी लेने गया था। वहां पर उसे उनका दोस्त नितिन कुमार भी मिल गया। सब्जी खरीदने के बाद नितिन कुमार ने कहा कि उसे भी उसके दोस्त के घर सेक्टर-26 छोड़ देना।
तीनों स्कूटी पर सवार होकर दोस्त के घर के पास पहुंचे, तो घर के बाहर कुछ लोग पहले ही खड़े थे। उसने बताया कि दो गाड़ियों और छह मोटरसाइकिलों पर 25 लड़के आए थे। घर में तोड़फोड़ कर चले गए। इसके बाद तीनों वापस मुड़कर सेक्टर-26 आशियाना से गुजर रहे थे। जैसे ही तीनों राधा स्वामी सत्संग भवन के नजदीक पहुंचे तभी अचानक छह मोटरसाइकिलों और कार सवार लड़के उनके सामने आ गए। आरोपियों ने स्कूटी पर जोर से डंडा मारा। तीनों स्कूटी से नीचे गिर गए। करीब 25 लड़कों के हाथ में लोहे की रॉड, डंडे, तलवार और गंडासी थी। आरोपियों ने उनके पास पहुंचकर हमला कर दिया। शिकायतकर्ता के बाएं कंधे, दाहिनी कोहनी और बाई टांग पर लोहे की रॉड व अन्य हथियारों से चोट पहुंचाई। आरोपियों ने रोबिन के सिर और अन्य जगह तलवार और अन्य हथियार से चोटें पहुंचाई। नितिन के भी सिर, बाजू व अन्य जगह हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। आरोपियों ने तीनों को बेसुध कर दिया। मौके पर भीड़ एकत्रित होते देख आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया
इसके बाद राहगीरों ने तीनों घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टर ने रोबिन और नितिन की हालत नाजुक देखकर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। परिजनों ने घायलों का पीजीआई में उपचार न करवाकर सेक्टर-21 निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed