{"_id":"618ad625bb040c355b1fe7cc","slug":"25-percent-questions-of-the-state-will-come-in-the-recruitment-examinations-as-before-panchkula-news-pkl432504138","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: कर्मचारी चयन आयोग भर्ती परीक्षाओं में पहले की तरह पूछेगा प्रदेश से संबंधित 25 प्रतिशत सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: कर्मचारी चयन आयोग भर्ती परीक्षाओं में पहले की तरह पूछेगा प्रदेश से संबंधित 25 प्रतिशत सवाल
Wed, 10 Nov 2021 01:42 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:42 AM IST
सार
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने साफ किया है कि भर्ती परीक्षाओं में पहले की तरह 25 फीसद सवाल पूछे जाएंगे। आयोग ने कहा कि युवाओं को किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति में नहीं रहना चाहिए। इससे पहले हुई सिपाही भर्ती परीक्षा में हरियाणा से जुड़ा एक ही सवाल पूछा गया था, जिसके बाद युवाओं ने सवाल उठाए थे।
विज्ञापन
एचएसएससी
- फोटो : फाइल
विस्तार
भर्ती परीक्षा में हरियाणा सामान्य ज्ञान के सवालों को लेकर बनी असमंजस की स्थिति के बीच हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने कहा है कि भविष्य में होने वाली परीक्षाओं में पहले की तरह ही हरियाणा से संबंधित 25 प्रतिशत सवाल पूछे जाएंगे। आयोग ने हरियाणा सामान्य ज्ञान के सवालों को परीक्षा पैट्रन से नहीं हटाया है। हाल ही में 31 अक्तूबर, 1 और 2 नवंबर को हुई पुरुष सिपाही भर्ती परीक्षा में हरियाणा सामान्य ज्ञान से संबंधित मात्र एक सवाल पूछा गया था। इस पर परीक्षार्थियों ने कड़ी आपत्ति जताई थी और विपक्ष ने भी आयोग पर निशाना साधा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-Petrol Diesel Price: हरियाणा में 94.94 रुपये प्रति लीटर हुआ पेट्रोल का भाव, 83.75 रुपये बिक रहा डीजल
विज्ञापन
हालांकि आयोग ने तर्क दिया कि पेपर पुलिस एक्ट के तहत ही तैयार किया गया था, उसमें हरियाणा सामान्य ज्ञान से संबंधित कुछ नहीं था। इसके बावजूद प्रदेशभर के युवाओं में इसको लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है कि आगामी परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान के प्रश्न आएंगे या नहीं। युवाओं का कहना है कि उन्हें स्पष्ट नहीं है कि वे हरियाणा से संबंधित सवालों की तैयारी करें या नहीं।
विज्ञापन
दिसंबर में होनी है पटवारी और ग्राम सचिव की परीक्षा
12 दिसंबर को राजस्व विभाग में क्लर्क के लिए परीक्षा होनी है। वहीं, 26, 27 और 28 दिसंबर को अलग-अलग शिफ्टों में पटवारी, कैनाल पटवारी और ग्राम सचिव की परीक्षा होनी है। ग्राम सचिव की पहली परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। अब इसे दोबारा लिया जा रहा है। कुल 2385 पदों के लिए 10 लाख 30 हजार युवाओं ने आवेदन कर रखा है।
ये भी पढ़ें-खुशी: विरेंद्र पहलवान को पद्मश्री मिलते ही सासरौली में मना जश्न, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दिखा चुके हैं दम
ये रहेगा परीक्षा पैट्रन
एचएसएससी द्वारा ली जाने वाली ग्राम सचिव, पटवारी की लिखित में 90 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें 75 प्रतिशत जनरल अवेयरनैस, रिजनिंग, मैथ, साइंस, कंप्यूटर, इंग्लिश, हिंदी और सब्जेक्ट से संबंधित सवाल होंगे। इसके अलावा 25 प्रतिशत हरियाणा के इतिहास, करंट अफेयर्स, साहित्य, भूगोल, नागरिक शास्त्र, पर्यावरण, संस्कृति के सवाल पूछे जाएंगे। 10 अंक आर्थिक सामाजिक आधार पर दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें-क्रूरता: सगी मां, सौतेले पिता और दादा-दादी ने दो साल की बच्ची को बांधकर पीटा, आईसीयू में भर्ती
परीक्षाओं में हरियाणा से संबंधित 25 प्रतिशत सवाल पहले की तरह आएंगे। सिपाही के लिए पेपर पुलिस एक्ट के तहत तैयार किया गया था, उसमें ऐसा प्रावधान नहीं था। परीक्षा पैट्रन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। युवाओं को चाहिए कि वह अफवाहों से बचें।
-भोपाल सिंह खदरी, चेयरमैन, एचएसएससी