{"_id":"6034109a8ebc3ee95b11fccc","slug":"238-hawkers-and-fenced-people-got-space-in-seven-sectors-pkl-office-news-pkl4048949184","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात सेक्टरों में 238 रेहड़ी और फड़ी वालों को मिली जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात सेक्टरों में 238 रेहड़ी और फड़ी वालों को मिली जगह
विज्ञापन
सेक्टर-12 स्थित सामुदायिक केंद्र में ड्रॉ निकालते निगम के अधिकारी।
- फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और रेहड़ी-फड़ी वालों को जगह उपलब्ध कराने के लिए सेक्टर-12 स्थित सामुदायिक केंद्र में सोमवार को ड्रा निकाला गया। कैमरे की निगरानी में हुई साइट अलॉटमेंट की प्रक्रिया में पात्र विक्रेताओं को जगह आवंटित की गई। विभिन्न सेक्टरों के रेहड़ी-फड़ी वालों की तरफ से निगम को वेंडिंग साइटों के लिए 308 आवेदन मिले थे। इसमें से 238 पात्रों के ड्रा निकालकर उनको जगह आवंटित की गई। नगर निगम द्वारा सात सेक्टरों के ड्रा निकाले गए। इसमें पंचकूला के सेक्टर-2, 4, 8, 10, 11, 12 और 15 शामिल हैं। इस मौके पर निगम के संयुक्त आयुक्त संयम गर्ग, डिप्टी म्यूनिसिपल कमिश्नर अशोक कुमार, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी रत्ती राम और निगम के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
निगम आयुक्त आरके सिंह की अगुवाई में रेहड़ी फड़ी वालों को जगह उपलब्ध कराने के लिए ड्रा निकाले गए। जिन वेंडर्स के ड्रा निकले, वे काफी खुश नजर आए और निगम अधिकारियों का आभार जताया। जिन रेहड़ी फड़ी वालों के ड्रा नहीं निकले उन्होंने रोष जताया। निगम आयुक्त आरके सिंह ने समझाकर नाराज लोगों को शांत करवाया। उन्होंने बताया कि इन वेंडर्स के पास पंचकूला की कोई आईडी प्रूफ नहीं थी। इस कारण उन्हें ड्रा में शामिल नहीं किया गया है। आरके सिंह ने आश्वासन दिया है कि पहले पंचकूला निवासी वेंडर्स को जगह दी जाएगी। इसके बाद बाहरी वेंडर्स के बारे में विचार किया जाएगा। नगर निगम पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल और आरके सिंह ने बताया कि विभिन्न सेक्टरों के रेहड़ी-फड़ी वालों को उनके सेक्टरों में एक ही जगह पर स्थान उपलब्ध करवाने की दिशा में एक अनूठी पहल कर वेंडिग साइटों के आवंटन के कार्य में तेजी लाई गई है, ताकि नागरिकों को एक ही स्थान पर खरीद-फरोख्त करने में सुविधा हो।
पहले नहीं बताया, समय बर्बाद किया
नाराज वेंडर्स का कहना था कि उन्हें पहले नहीं बताया गया कि स्थानीय निवासियों को ही जगह दी जाएगी। यदि ऐसा था, तो हम आवेदन नहीं करते। हमारा समय बर्बाद किया गया है। संयुक्त आयुक्त संयम गर्ग ने बताया कि स्ट्रीट वेंडिंग कमेटी की बैठक में ही फैसला किया गया था कि स्थानीय वेंडर्स को ही जगह दी जाएगी, इसलिए पहले इनको जगह देकर जो साइट बच जाएगी वह बाहरी वेंडर्स को देने पर विचार किया जाएगा।

सेक्टर-12 के सामुदायिक केंद्र में अपने ड्रा का इंतजार करते वेंडर। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन