{"_id":"6ab585fc0e17ba47ba0537c4","slug":"22-year-old-married-woman-commits-suicide-by-hanging-herself-panchkula-news-c-87-1-spkl1032-141780-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
ऑटो ठीक कराने के लिए पैसे मांगने पर पति से हुआ था विवाद
दोनों बच्चों को स्कूल छोड़कर लौटने पर घर में फंदे से लटकी मिली महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। कौशल्या डैम के पास 22 वर्षीय विवाहिता लता ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पति विजय के अनुसार, ऑटो ठीक कराने के लिए पैसे मांगने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद वह दोनों बच्चों को स्कूल छोड़ने चला गया। लौटकर आया तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था।
छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ पति
विजय ने बताया कि काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला। इसके बाद वह घर की छत के रास्ते अंदर गया। वहां उसकी पत्नी लता फंदे से लटकी हुई थी। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। लता को पिंजौर अर्बन पॉलीक्लिनिक सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विजय ने बताया कि उसकी और लता की शादी को करीब आठ साल हो चुके थे। दोनों के दो बच्चे हैं, जिनमें सात वर्षीय बेटी और पांच वर्षीय बेटा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।