{"_id":"6ab58db01bc0aa28b40d1dd6","slug":"stubble-management-16000-machines-purchased-subsidy-of-183-crore-released-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-1131909-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली प्रबंधन: 16 हजार मशीनें खरीदीं, 183 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली प्रबंधन: 16 हजार मशीनें खरीदीं, 183 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी
विज्ञापन
चंडीगढ़। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने वीरवार को बताया कि किसानों ने खरीफ सीजन में 16,227 फसली अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) मशीनें खरीदी हैं। सूबे में 10,000 से अधिक सीआरएम मशीनों की खरीद पर 183 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी की गई है। उन्होंने आगामी रबी सीजन की तैयारियों को लेकर एक बैठक भी की।
खुड्डियां ने बताया कि सीआरएम मशीनों की खरीद पर व्यक्तिगत किसानों को 50 फीसदी सब्सिडी मिलती है। कस्टम हायरिंग सेंटरों (सीएचसी), एफपीओ, सहकारी सभाओं और ग्राम पंचायतों को 80 फीसदी सब्सिडी दी जा रही है। मंत्री ने कहा कि वर्ष 2026-27 की 576 करोड़ रुपये की कार्य-योजना से पराली जलाने के मामलों में 90 फीसदी कमी आई थी।
उन्होंने किसानों से पर्यावरण और मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बचाने के लिए वैज्ञानिक अवशेष प्रबंधन अपनाने की अपील की। खुड्डियां ने कृषि विभाग के अधिकारियों को खादों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खादों के साथ टैगिंग की प्रथा को सख्ती से रोकने और अनियमितताओं पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
खाद उपलब्धता :
मंत्री ने बताया कि सूबे के पास सीजन के लिए 3.92 लाख मीट्रिक टन से अधिक यूरिया भंडार है। इसके अतिरिक्त, 5 लाख मीट्रिक टन डीएपी का भंडार भी उपलब्ध है। कृषि विभाग के निदेशक गुरजीत सिंह बराड़ ने रबी सीजन के लिए खादों की निर्विघ्न आपूर्ति का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि विभाग इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उठा रहा है।