फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   High Court takes a tough stance on the Pharmacy Officer recruitment exam probe; seeks a response from the CBI.

Panchkula News: फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा की जांच पर हाईकोर्ट सख्त, सीबीआई से मांगा जवाब

Fri, 25 Sep 2026 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
High Court takes a tough stance on the Pharmacy Officer recruitment exam probe; seeks a response from the CBI.
चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब स्वास्थ्य विभाग की फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा में कथित नकल और प्रश्नपत्र लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जवाब मांगा है। यह परीक्षा 19 जुलाई 2026 को 454 पदों के लिए आयोजित की गई थी। याचिकाकर्ता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने की मांग की है।
विज्ञापन

याचिका में आरोप है कि परीक्षा में अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय गिरोह की भूमिका हो सकती है। 19 जुलाई को परीक्षा के दौरान पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल से नकल कराने का मामला पकड़ा था। याचिकाकर्ता के अनुसार, यह मामला केवल एक परीक्षा केंद्र तक सीमित नहीं है। इसमें अलग-अलग राज्यों से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच आवश्यक है।
विज्ञापन



जांच की विश्वसनीयता पर सवाल:

पुलिस की 19 जुलाई की प्रेस विज्ञप्ति और 20 जुलाई की प्राथमिकी में आरोपितों के नाम अलग-अलग थे। याचिकाकर्ता ने इस अंतर को जांच की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने वाला बताया। आरोप है कि पुलिस ने कुछ अधिकारियों को क्लीन चिट दी और निष्कर्ष निकाला कि प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ था। याचिकाकर्ता का कहना है कि अधिकारियों की भूमिका और परीक्षा प्रक्रिया की पर्याप्त जांच नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्वतंत्र जांच की आवश्यकता :

याचिका के अनुसार, नकल के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया गया। प्रश्नपत्र से संबंधित सामग्री इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से बाहर भेजकर अभ्यर्थियों तक उत्तर पहुंचाने की व्यवस्था की गई थी। याचिका में अंतरराज्यीय गिरोह की भूमिका, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल और परीक्षा सामग्री के प्रसार समेत सभी पहलुओं की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने की मांग की गई है। हाईकोर्ट ने फिलहाल स्वतंत्र जांच की मांग पर सीबीआई से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed