फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Group of Ministers held a meeting with the commission agents' association ahead of the procurement season.

Panchkula News: मंत्री समूह ने खरीद सीजन से पहले आढ़ती एसोसिएशन के साथ की बैठक

Fri, 25 Sep 2026 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Group of Ministers held a meeting with the commission agents' association ahead of the procurement season.
चंडीगढ़। कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, लाल चंद कटारूचक्क और बरिंदर गोयल के मंत्री समूह ने वीरवार को बैठक की। यह बैठक आने वाले धान की खरीद सीजन से पहले आढ़ती एसोसिएशन के साथ हुई। एसोसिएशन ने इस सीजन के दौरान सरकार को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

मंत्री खुड्डियां ने बताया कि राज्य सरकार के प्रयासों से आढ़तियों को लाभ हुआ है। केंद्र सरकार ने उनके प्रति क्विंटल कमीशन में 4.74 रुपये की वृद्धि की है। एसोसिएशनों ने अपनी विभिन्न मांगें सरकार के समक्ष रखीं। इनमें ईपीएफ अधिकारियों के पास पड़ी 55 करोड़ रुपये की राशि जारी करवाना शामिल था।
विज्ञापन

उन्होंने भविष्य में ईपीएफ की कटौती न करने की भी मांग की। रात के समय कंबाइनों के न चलने संबंधी नियमों को सख्ती से लागू करने पर जोर दिया गया। पंजाब की मंडियों में दूसरे राज्यों से धान की बिक्री रोकने की भी मांग की गई। मंत्री समूह ने आढ़तिया एसोसिएशनों द्वारा उठाए गए हर मुद्दे पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। उन्होंने इन मुद्दों को सरकार में उचित स्तर पर उठाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन



आढ़तियों की प्रमुख मांगें :

आढ़तियों ने आने वाले धान खरीद सीजन के मद्देनजर भंडारण और अस्थायी यार्डों की अनुमति मांगी। इसके लिए राज्य में पहले से स्टोर किए गए अनाज की तेजी से ढुलाई सुनिश्चित करने को कहा। मंडियों में आढ़तियों की दुकानों और प्लॉटों की बकाया किस्तों पर लगे जुर्मानों को हल करने की मांग भी की गई। इसके लिए एकमुश्त निपटान (ओटीएस) योजना लाने का सुझाव दिया गया।




बैठक में उपस्थित सदस्य :

बैठक में फेडरेशन ऑफ आढ़तिया एसोसिएशन पंजाब के अध्यक्ष विजय कालड़ा उपस्थित थे। आढ़तिया एसोसिएशन पंजाब के अध्यक्ष जसविंदर सिंह राणा भी मौजूद रहे। मंत्री समूह ने आढ़तियों की सभी मांगों पर गंभीरता से विचार किया। उन्होंने आढ़तियों को इन मुद्दों के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed