{"_id":"5cc4b248bdec2207194aeff3","slug":"21556394568-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर्स कार्ड में अब बदलाव करना नहीं होगा आसान, बार कोड युक्त होगा आपका वोटर कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटर्स कार्ड में अब बदलाव करना नहीं होगा आसान, बार कोड युक्त होगा आपका वोटर कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पहली बार वोट डालने जा रहे मतदाताओं के लिए खुशखबरी है। एक फरवरी से 19 मार्च के बीच मतदाता पहचान पत्र बनवाने वाले मतदाताओं को रंगीन वोटर कार्ड दिए जाएंगे। अगले सप्ताह से इन वोटर कार्ड का वितरण शुरू हो जाएगा। नए वोटर कार्ड निर्वाचन कार्यालय से संबंधित क्षेत्र के बीएलओ को दे दिए गए हैं। इस बार सभी मतदाता पहचान पत्र मद्रास सिक्योरिटी प्रिंटर से प्रिंट होकर आए हैं। इन कार्डों की खास बात यह है कि इनमें बार कोड है, इसलिए अब नए वोटर कार्ड में बदलाव करना आसान नहीं होगा।
शहर में इस बार मतदान का प्रतिशत बढ़ाने केलिए निर्वाचन आयोग की ओर से कई अभियान चलाए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य वोटर्स को जागरूक करना है। सिटी में इस बार तकरीबन 6.19 लाख वोटर हैं। इसमें लगभग आठ हजार वोटर पहली बार वोट डालेंगे। खास बात यह है कि इन वोटरों को कलर वोटर कार्ड दिया जा रहा है। यह वोटर कार्ड अत्याधुनिक तरीके से बनाया गया है। इसे लेकर आप कहीं भी जा सकते हैं। इन वोटर कार्ड का साइज भी लगभग आपके पैन कार्ड के बराबर है, इसलिए आसानी से संभाल सकते हैं।
अब डुप्लीकेट कॉपी बनना मुमकिन नहीं
निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक डुप्लीकेट वोटर कार्ड भी बनकर आ चुके हैं। इनका वितरण किया जा रहा है। इस बार वोटर्स को आयोग की ओर से प्लास्टिक का कार्ड दिया जा रहा है। इसमें बार कोड होने के चलते अब इस कार्ड की डुप्लीकेट कॉपी बन पाना संभव नहीं होगी।