फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अंग्रेजी के पेपर की तैयारी करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान(सीरीज-1 अंग्रेजी पेपर)

अंग्रेजी के पेपर की तैयारी करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान(सीरीज-1 अंग्रेजी पेपर)

Mon, 25 Feb 2019 02:28 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 25 Feb 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
अंग्रेजी के पेपर की तैयारी करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान(सीरीज-1 अंग्रेजी पेपर)
(संगीता छाबड़ा की फोटो सहित)
विज्ञापन


फ्लैग : सीबीएसई 12वीं की परीक्षाएं शुरू, 2 मार्च को अंग्रेजी का पेपर, एक्सपर्ट के इन टिप्स का रखें खास ध्यान

15 मिनट पेपर ध्यान से पढ़ें, प्रश्न बांट लें और टू द प्वाइंट लिखें

- स्पेलिंग का पूरा ध्यान रखें, इससे ही कटते हैं सबसे ज्यादा नंबर

रिशु राज सिंह
चंडीगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं वोकेशनल के साथ शुरूहो चुकी हैं। 2 मार्च को अंग्रेजी का पेपर है। अंग्रेजी का पेपर थोड़ा लंबा होता है, इसलिए बच्चों को खास तैयारी करनी पड़ेगी। बच्चों की अकसर शिकायत रहती है कि पेपर आता तो था, लेकिन समय की कमी की वजह से पेपर छूट गया। इसलिए स्टूडेंट्स को रणनीति बनाकर चलना होगा ताकि कोई सवाल नहीं छूटे। अमर उजाला की इस खास सीरीज में आज अंग्रेजी सब्जेक्ट की टीचर संगीता छाबड़ा द्वारा दिए गए कुछ ऐसे टिप्स पढ़िए, जो अंग्रेजी के पेपर में अच्छे मार्क्स लाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

रीडिंग के लिए मिलने वाले समय का करें सदुपयोग
अंग्रेजी का पेपर लंबा होता है, इसलिए शुरू के 15 मिनट पेपर को अच्छे से पढ़ें और समय को ध्यान में रखते हुए सभी प्रश्न बांट लें। इसके बाद बगैर एक पल भी वेस्ट किए लिखना शुरू कर दें।
विज्ञापन


पैसेज के सवालों को पहले पढ़ें
अनसीन पैसेज बनाने से पहले उसके सवालों को पढ़ें और फिर पैसेज पढ़ें। सवालों के जवाब जैसे जैसे मिलते जाएं उन्हें अंडरलाइन कर दें और फिर लिख लें। इस तरह आपका समय भी बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेलिंग्स का रखे खास ध्यान
स्पेलिंग का पूरा ध्यान रखें। भले ही आपका आंसर कितना भी बढ़िया क्यों न हो लेकिन गलत स्पेलिंग से आपके नंबर कट सकते हैं। सवाल में जितना पूछा जाए सिर्फ उतना ही लिखें। कहानी लिखने की जरूरत नहीं है। आपका जवाब कसा हुआ होना चाहिए। ओवर राइटिंग बिल्कुल भी न करें।

टू द प्वाइंट लिखें
राइटिंग सेक्शन के लिए लेटर, निबंध आदि लिखने से पहले उसके महत्वपूर्ण बिंदुओं को लिख लें ताकि कोई प्वाइंट छूटे नहीं और आपका समय भी बर्बाद न हो। इस सेक्शन में वर्ड लिमिट के अनुसार ही लिखें। जो पूछा गया है, सिर्फ उसी के बारे में लिखें। लंबे आंसर लिखने का कोई फायदा नहीं होगा, समय ही बर्बाद होगा।

रीडिंग के लिए समय निकालें
ऐसा अक्सर होता है स्टूडेंट्स आंसर में वह बातें भी लिख देते हैं जो पूछा नहीं जाता। इसलिए सवाल में जितना पूछा जाए उतना ही जवाब लिखें। इसी के साथ अंग्रेजी का पेपर पूरा कर लेने के बाद दोबारा पढ़ने के लिए समय जरूर निकालें।

पेरेंट्स और बच्चे इन बातों का भी रखें ध्यान
1. एडमिट कार्ड को ध्यान से देखें और सुनिश्चित करें कि उस पर हस्ताक्षर किए हुए हों। पहली बार एडमिट कार्ड पर अभिभावकों के हस्ताक्षर भी अनिवार्य किए गए हैं।
2. बच्चों को परीक्षा केंद्र तक लाने के लिए यातायात की स्थिति सुनिश्चित कर लें ताकि बच्चे परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच सकें।
3. छात्रों को किसी भी परिस्थिति में सुबह 10 बजे के बाद परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी, इसलिए माता पिता को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके बच्चे परीक्षा केंद्र पर सुबह 9.45 बजे तक पहुंच जाएं।

4. छात्रों को अपने स्कूल आइडी कार्ड ले जाना आवश्यक है। इस साल नियमित छात्रों के लिए स्कूल यूनिफार्म अनिवार्य है।
5. परीक्षा केंद्र में अनुमति प्राप्त वस्तुओं की सूची और अनुमति प्राप्त न होने वाली सूची को अच्छी तरह से पढ़ लें। अभिभावकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके बच्चे इसका पालन करें।
6. छात्र ब्लू, रायल ब्लू बॉल प्वाइंट, जेल फाउंटेन पेन, पेंसिल, इरेजर, स्केल, शॉर्पनर, जियोमेट्री उपकरण, कलर्स, ब्रश, पारदर्शी पाउच में ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed