{"_id":"5c71b48bbdec2273923c2ee7","slug":"21550955659-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद किरण खेर ने बरसाती नाले को पक्का करने की रखी नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद किरण खेर ने बरसाती नाले को पक्का करने की रखी नींव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद किरण खेर ने मौलीजागरां व विकास नगर में रखा नींव पत्थर
सबहेड
नालों पक्का करने का काम हुआ शुरू, 1.16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
मनीमाजरा। सांसद किरण खेर ने शनिवार को मौलीजागरां और विकास नगर में नाले को पक्का करने के कार्य की शुरुआत कराकर नींव पत्थर रखे। मौलीजागरां के पार्षद अनिल दुबे के आग्रह पर सांसद ने अपने फंड से दोनों जगह का काम शुरू करवाया है। इन कामों में विकास नगर के नाले पर 78 लाख जबकि मौलीजागरां संत निरंकारी सत्संग भवन के साथ लगते नाले पर बनने वाली रीटेनिंग वॉल के कार्य पर 37.54 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
सांसद किरण खेर ने कहा कि संासद निधि से अगर आम जनता को कोई लाभ होता है तो इससे अच्छी कोई बात नहीं। उन्होंने कहा कि पार्षद अनिल दुबे और संत निरंकारी मंडल मनीमाजरा की ओर से पिछले कई वर्षों से इस दीवार को बनाने की मांग की जा रही थी। उन्हें खुशी है कि वह इस कार्य को आरंभ करवा पाई हैं। पार्षद अनिल कुमार दूबे ने सांसद का आभार जताते हुए दावा किया कि उन्होंने उनकी वार्ड में करोड़ों रुपये के काम कराए हैं। इस दौरान उन्होंने निरंकारी मिशन द्वारा स्वच्छ भारत मिशन व पौधरोपण जैसे सामाजिक कार्यों में स्थानीय प्रशासन को सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया। निरंकारी मंडल के चंडीगढ़ जोन के जोनल इंचार्ज केके कश्यप ने कहा कि सांसद ने उनकी काफी पुरानी मांग को पूरा किया है। इसके लिए वह सांसद के आभारी हैं। मौके पर सांसद ने संत निरंकारी सत्संग भवन में पौधरोपण किया। इस दौरानजोगिंदर कौर, कर्नल सीएस तूर, नवनीत पाठक, पूर्व मेयर राजबाला, मनीमाजरा के पार्षद जगतार सिंह जग्गा, चीफ इंजीनियर मनोज बंसल, एससी संजय अरोड़ा व एक्सईएन अजय गर्ग व आईडी शर्मा व अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
सफाई अभियान का शुभारंभ
इससे पहले पूर्व डिप्टी मेयर व पार्षद मौलीजागरां अनिल कुमार दूबे ने बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की 65वीं जन्म जयंती पर मौलीजागरां स्थित गर्वनमेंट डिस्पेंसरी से सफाई अभियान का शुभारंभ किया। गर्वनमेंट डिस्पेंसरी व गर्वनमेंट सिविल अस्पताल मनीमाजरा में भी सफाई अभियान व पौधारोपण किया। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान् से सफाई अभियान व पौधरोपण किया गया। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज भी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के संदेश ‘प्रदूषण मन का हो या बाहर का, दोनों ही हानिकारक हैं’ के भाव को जीवन में बाहर करना है।