{"_id":"5c5c9d6ebdec22737148586f","slug":"21549573486-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह ने संगठन की टटोली नब्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह ने संगठन की टटोली नब्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमित शाह ने प्रदेश संगठन की टटोली नब्ज
-वीडियो कान्फ्रेंसिंग से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों से की बात
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा कार्यालय कमलम में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से चंडीगढ़ के चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान लोकसभा चुनाव के प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु और प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन भी मौजूद रहे।
भाजपा मीडिया इंचार्ज रविंदर पठानिया ने बताया कि अमित शाह ने पदाधिकारियों से बातचीत में कहा कि चुनाव की दृष्टि से अपनी-अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएं। चुनाव में भाजपा के साथ देश की जनता खड़ी है। चूंकि, आम चुनाव में हर सीट का अपना महत्व होता है, इसलिए शहर में भाजपा उम्मीदवार की जीत पक्की करने का सभी एक साथ संकल्प लें।
आजीवन सहयोग समिति की बैठक
लोकसभा चुनाव के प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु और संजय टंडन ने आजीवन सहयोग समिति की बैठक ली। बैठक में पार्टी के प्रदेश महामंत्री चन्द्रशेखर, हरिश गर्ग, राज किशोर और दिनेश कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर संचालन समिति के सभी पदाधिकारियों ने लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर अपने-अपने विचार विमर्श सांझा किया और रूपरेखा को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की।
विज्ञापन
टंडन से मिले पीजीआई यूनियन के पदाधिकारी
पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी, पीजीआई हॉस्पिटल अटेंडेंट यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन से पार्टी कार्यालय कमलम् में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उनके सामने अपनी मांगें रखीं। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि एम्स दिल्ली की तर्ज पर पीजीआई के मेडिकल रिकार्ड टेक्नीशियनों की भर्ती के लिए अंडर ट्रांसफर मोड लागू किया जाए। इसके अलावा अन्य मांगों को भी उनके सामने रखा।