{"_id":"5c4e1097bdec22736934b4cd","slug":"21548619927-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुते के हमले से बाल बाल बचे सीनियर डिप्टी मेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुते के हमले से बाल बाल बचे सीनियर डिप्टी मेयर
विज्ञापन
बुटेरला में कुत्ते ने बच्चे और व्यक्ति को काटा
- सूचना पाकर पहुंचे सीनियर डिप्टी मेयर पर भी कुत्ता झपटा, बाल-बाल बचे
- शिकायत के बाद कुत्ते को पकड़कर ले गई निगम टीम
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-41 गांव बुटेरला में एक घायल लावारिस कुत्ते ने बच्चे और व्यक्ति को काट लिया। उन्हें इलाज के लिए सेक्टर-16 के जीएमएसएच में ले जाया गया। कुत्ते के हमले में सीनियर डिप्टी मेयर हरदीप सिंह भी बाल बाल बच गए। घटना रविवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे की है। शिकायत मिलने पर नगर निगम की डॉग कैचर टीम मौके पर पहुंचकर कुत्ते को इलाज के लिए ले गई।
कुत्ते ने बुटेरला में किराए का मकान में रह रहे 47 वर्षीय एक व्यक्ति को काट लिया। इसके अलावा सेक्टर-41 में एक बच्चे को काटने की सूचना भी एरिया पार्षद और सीनियर डिप्टी हरदीप सिंह के पास पहुंची। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो कुत्ता उन पर भी झपटा लेकिन वे बाल-बाल बच गए। हरदीप सिंह ने घटना की सूचना निगम कमिश्नर केके यादव और अन्य अधिकारियों को दी। इसके बाद निगम टीम कुत्ते को पकड़कर इलाज के लिए अपने साथ ले गई।
लोगों के हमले से कुत्ता हुआ घायल
कुत्ते पर भी कुछ लोगों ने हमला किया था जिसके चलते वह बुरी तरह घायल हो गया था। निगम अधिकारी डॉ. एमएस कंबोज ने बताया कि कुत्ता बुरी तरह से घायल है। शिकायत आई थी कि वह लोगों पर हमला कर रहा है जिसके बाद ही निगम टीम उसे ले आई। कुत्ते का अभी इलाज जारी है। निगम ने उसे अंडर ऑब्जर्वेशन रखा हुआ है।