फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बजाज ब्रदर्स के दफ्तर-घर पर ईडी की रेड

बजाज ब्रदर्स के दफ्तर-घर पर ईडी की रेड

Sat, 08 Jul 2017 01:23 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
बजाज ब्रदर्स के दफ्तर-घर पर ईडी की रेड
बजाज ब्रदर्स के दफ्तर-घर पर ईडी की रेड
विज्ञापन

अमरीश शर्मा
चंडीगढ़।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बजाज फॉरेक्स मनी एक्सचेंजर के मालिक हरविंदर बजाज और रियल इस्टेट का काम करने वाले उनके भाइयों सुनील और सुभाष के घर और आफिस में छापे से कुल 1.15 करोड़ रुपये अघोषित बरामद किए हैं। चंडीगढ़ और मोहाली स्थित कुल नौ जगहों पर हुई कार्रवाई में 90 लाख भारतीय और करीब 25 लाख की विदेशी मुद्रा बरामद हुई है। जांच एजेंसी ने बरामद करेंसी को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम 1999 (फेमा) के तहत सीज कर जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार, ईडी को बजाज फॉरेक्स मनी एक्सचेंजर के यहां अवैध रूप से करेंसी बदलवाने और हवाला की शिकायत मिली थी। जांच के बाद ईडी की अलग-अलग नौ टीमों ने वीरवार को हरविंदर बजाज के सेक्टर-35 स्थित घर, मोहाली फेज-7 स्थित आफिस समेत उनके दोनों भाइयों सुनील और सुभाष बजाज के घर और आफिस में रेड की। सुनील और सुभाष रियल इस्टेट का काम करते हैं। ईडी की कार्रवाई देर रात तक चली।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, हरविंदर बजाज के यहां हवाला के जरिए लेन-देन का शक था, लेकिन जांच पड़ताल के दौरान कुछ नहीं मिला। वहीं ईडी को सुनील और सुभाष बजाज के कार्यालय में कई तरह की धांधली मिली है। सूत्रों के अनुसार, ईडी ने जितना भी पैसा सीज किया है उनमें से अधिकतर सुभाष और सुनील के यहां था। फिलहाल ईडी इसकी मनी लांड्रिंग के नजरिये से भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले महीने छाबड़ा मनी एक्सचेंजर के यहां से सीज किए थे 95 लाख
22 जून को ईडी ने पंचकूला निवासी और सेक्टर-22 स्थित छाबड़ा फॉरेक्स प्राइवेट लिमिटेड के यहां रेड की थी। ईडी को छाबड़ा के पंचकूला स्थित घर से 95 लाख की करेंसी बरामद हुई थी। इसमें 85 लाख विदेशी और 9.5 लाख रुपये भारतीय करेंसी शामिल है। जांच एजेंसी ने बरामद करेंसी को फेमा के तहत सीज कर जसबीर छाबड़ा और उनके पुत्र गुरमीत छाबड़ा के खिलाफ जांच शुरू कर दी थी। ईडी को सूचना मिली थी कि छाबड़ा पंचकूला स्थित घर पर अवैध तरीके से विदेशी मुद्रा खरीदते थे। इनके पास पंजाब और जम्मू-कश्मीर के यहां सक्रिय रैकेट के लोग आते थे। इनसे अवैध तरीके से विदेशी मुद्रा की लेन-देन करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed