{"_id":"595ea1564f1c1b66388b466d","slug":"21499373910-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरड़ सीआईए स्टाफ पर तीन युवकों की अवैध हिरासत का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरड़ सीआईए स्टाफ पर तीन युवकों की अवैध हिरासत का आरोप
Updated Fri, 07 Jul 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरड़ सीआईए स्टाफ पर तीन युवकों को अवैध हिरासत में रखने का आरोप
हाईकोर्ट ने इस मामले में जांच के लिए नियुक्ति किया वारंट ऑफिसर
कांसल में करोड़ों की चोरी से जुड़े मामले में अवैध हिरासत की जताई गई आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
कांसल में हुई करोड़ों की चोरी के मामले में सीआईए स्टाफ खरड़, मोहाली पर तीन युवकों को अवैध हिरासत में रखने का आरोप लगाते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर उन्हें छुड़ाने की अपील की गई है। कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा हैं।
मामले में याचिका दाखिल करते हुए आरोप लगाया गया है कि कांसल निवासी रिंकू, विजय और सुरजीत के परिजनों को शक है कि खरड़ सीआईए स्टाफ ने तीनों युवकों को अवैध हिरासत में रखा हुआ है। याचिकाकर्ता के वकील गुरप्रीत सिंह ने कोर्ट को बताया कि कुछ दिन पहले कांसल में करोड़ों की चोरी हुई थी। पुलिस ने इसी चोरी के मामले में तीनों को अवैध ढंग से हिरासत में रखा हुआ है। वकील ने हाईकोर्ट से आग्रह किया कि वो इस मामले की जांच व तीनों को सीआईए स्टाफ से छुड़वाने के लिए वारंट आफिसर नियुक्त करे। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने इस मामले में पंजाब पुलिस व खरड़ सीआईए स्टाफ को नोटिस जारी कर जवाब देने का आदेश दिया दिया है। इसी के साथ हाईकोर्ट ने इस मामले में अवैध ढ़ंग से हिरासत में रखे गए लोगों की रिकवरी के लिए वारंट आफिसर नियुक्त किया हैं। वारंट आफिसर इस मामले में सर्च कर 10 जुलाई को हाईकोर्ट में अपनी रिपोर्ट देगा।