फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   21 inspectors of Chandigarh Police transferred, SHOs of police stations also changed.

Panchkula News: चंडीगढ़ पुलिस के 21 इंस्पेक्टरों का तबादला, थानों के एसएचओ भी बदले

Sat, 15 Jun 2024 05:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
21 inspectors of Chandigarh Police transferred, SHOs of police stations also changed.
चंडीगढ़। यूटी पुलिस ने शुक्रवार को 21 इंस्पेक्टरों का तबादला आदेश जारी किया है। इसमें चंडीगढ़ के दो-तीन पुलिस थानों को छोड़कर अन्य सभी के प्रभारी बदल दिए गए हैं। इनमें से कई एसएचओ के थाने बदल कर इधर-उधर किया गया है तो कुछ नए इंस्पेक्टरों को एसएचओ लगाया गया है। इसके अलावा कुछ दिन पहले पुलिस लाइन भेजे गए दो इंस्पेक्टरों को भी फिर पोस्टिंग दे दी गई है। इनमें इंस्पेक्टर राजीव कुमार और सतविंदर का नाम शामिल है। ये आदेश एसपी मुख्यालय केतन बंसल ने जारी किए हैं।
विज्ञापन


सेक्टर-3 पुलिस थाने के एसएचओ जयप्रकाश को एसएचओ सेक्टर-36, इंस्पेक्टर मलकीत सिंह को सेक्टर-11 एसएचओ से इंचार्ज पीओ/सम्मन स्टाफ, इंस्पेक्टर जसपाल सिंह को आईटी पार्क थाना एसएचओ से ट्रैफिक, इंस्पेक्टर जुलदान सिंह को सेक्टर-19 थाना एसएचओ से आईटी पार्क पुलिस थाना का एसएचओ, इंस्पेक्टर बलदेव कुमार को एसएचओ सेक्टर-34 से इंचार्ज कंप्यूटर सेक्शन और कैंटीन, इंस्पेक्टर जसबीर सिंह को एसएचओ सेक्टर-49 से इंचार्ज हाईकोर्ट मानिटरिंग सेल, इंस्पेक्टर ओम प्रकाश को एसएचओ सेक्टर-36 से एसएचओ सेक्टर-49, इंस्पेक्टर नरिंदर सिंह पटियाल को एसएचओ सेक्टर-39 से एसएचओ सेक्टर-3, इंस्पेक्टर रंजीत सिंह को एसएचओ साइबर क्राइम थाना से ट्रैफिक, इंस्पेक्टर जयवीर राणा को इंचार्ज हाईकोर्ट मानिटरिंग सेल से एसएचओ-11, इंस्पेक्टर सरिता राय को इंचार्ज इलेक्शन सेल से एसएचओ सेक्टर-17, इंस्पेक्टर चिरंजी लाल को ट्रैफिक से एसएचओ सेक्टर-39, इंस्पेक्टर लखवीर सिंह को इंचार्ज सिक्योरिटी से एसएचओ सेक्टर-34, इंस्पेक्टर राजीव कुमार को पुलिस लाइन से इंचार्ज सिक्योरिटी, इंस्पेक्टर ऊषा रानी को इंचार्ज एएचटीयू से एसएचओ सेक्टर-19, इंस्पेक्टर हरिओम शर्मा को इंचार्ज पीओ एंड सम्मन स्टाफ से एसएचओ मौलीजागरां, इंस्पेक्टर रोहताश यादव को ट्रैफिक से एसएचओ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह को पुलिस लाइन से पीसीआर, इंस्पेक्टर रोहित कुमार को ट्रैफिक से एसएचओ एएनटीएफ, इंस्पेक्टर परमजीत कौर को ट्रैफिक से न्यू ला इंप्लीमेंट सेल (पुलिस हेडक्वार्टर) लगाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed