{"_id":"63827bb767da423ef21af310","slug":"21-houses-built-on-three-acres-will-be-demolished-in-bhainsa-tibba-notice-issued-pkl-office-news-pkl469544566","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: भैंसा टिब्बा के 21 मकान तोड़ने के लिए नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: भैंसा टिब्बा के 21 मकान तोड़ने के लिए नोटिस जारी
विज्ञापन
पंचकूला। माता मनसा देवी कांप्लेक्स स्थित भैंसा टिब्बा में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए 21 मकानों को तोड़ा जाएगा। मकानों को खाली करने के लिए एचएसवीपी ने 29 नवंबर तक का समय मकान में रहने वाले लोगों को दिया है। ये मकान करीब तीन एकड़ में बने हैं। पहले भी इनको कई बार नोटिस जारी किया जा चुका है। अब 30 नवंबर को मकान गिरा दिए जाएंगे।
एमडीसी शहर का पॉश क्षेत्र है। इसी के साथ गांव भैंसा टिब्बा भी बसा हुआ है। यह क्षेत्र हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधीन आता है। कई साल पहले इस गांव की करीब तीन एकड़ सरकारी जगह पर कुछ लोगों ने कब्जा कर वहां रहना शुरू कर दिया। उस समय तैनात रहे अधिकारियों की लापरवाही और अनदेखी के कारण कुछ लोगों ने टीन शेड डालकर अस्थायी मकान बनाया तो कुछ ने बड़ी-बड़ी कोठियां बना डाली। उसके बाद एचएसवीपी ने उन लोगों को कई बार नोटिस देकर जगह खाली करने के लिए कहा, मगर उसका कोई असर नहीं हुआ।
भारी पुलिस बल भी रहेगा तैनात
इस कार्रवाई के दौरान वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। प्राधिकरण ने पुलिस विभाग को पत्र लिखकर 200 पुरुष और 50 महिला पुलिसकर्मियों की मांग की है। प्राधिकरण की टीम जेसीबी और अन्य वाहन लेकर भैंसा टिब्बा पहुंचेगी। इस दौरान एचएसवीपी के उच्चाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान बनाकर रहने वाले लोगों को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें मकान खाली करने के लिए 29 नवंबर तक का समय दिया गया है। उसके बाद प्राधिकरण अपनी कार्रवाई करेगा। नोटिस में साफ कर दिया गया है कि मकान तोड़ने के दौरान अगर वहां रखे सामान को कोई नुकसान होता है तो उसकी जिम्मेदारी प्राधिकरण की नहीं होगी। - गगनदीप सिंह, संपदा अधिकारी पंचकूला, एचएसवीपी