{"_id":"5c648486bdec224c8b1afe40","slug":"201550091398-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख हड़ताल पर बैठे एनएचएम के कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख हड़ताल पर बैठे एनएचएम के कर्मचारी
विज्ञापन
फोटो समाचार
भूख हड़ताल पर बैठे एनएचएम के कर्मचारी
समान काम, समान वेतन है प्रमुख मांग
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। समान काम, समान वेतन की मांग पर एनएचएम के कार्यकर्ता बुधवार को सेक्टर-16 अस्पताल में भूख हड़ताल पर बैठे। यह शुक्रवार तक जारी रहेगी। शनिवार को गेट मीटिंग होगी, उसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। एनएचएम कार्यकर्ताओं का कहना है कि वह साल 2016 से नियमित अपनी मांग उठा रहे हैं, लेकिन सब कुछ व्यर्थ ही गया। उन्होंने अब अपने संघर्ष को आगे ले जाने के लिए सड़क पर उतरने का फैसला लिया है। तीन दिन सुबह नौ से पांच बजे तक भूख हड़ताल होगी। जिसमें हर दिन अलग-अलग कर्मचारी हिस्सा लेंगे।
कर्मचारियों ने बताया कि वह भूख हड़ताल कर स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित नहीं कर रहे हैं। यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे स्वास्थ्य सेवाओं को रोक भी सकते हैं। कर्मचारियों के समर्थन में ट्रेड यूनियन भी आईं।
इस दौरान रणजीत सिंह हंस और राजिंदर कुमार भी मौके पर पहुंचे और हड़ताल पर बैठे लोगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो उनका संघर्ष और तेज हो जाएगा। कर्मचारियों की भूख हड़ताल वीरवार को भी जारी रहेगी। भूख हड़ताल में शामिल होने वालों में प्रेसिडेंट परमजीत कौर, निकिता जैन, बबिता, महावीर सिंह, जगदीप कुमार सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
आवाज पार्टी ने दिया समर्थन
नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों की भूख हड़ताल के पहले दिन चंडीगढ़ की आवाज पार्टी ने समर्थन दिया। पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार अविनाश शर्मा ने बताया कि चंडीगढ़ के पड़ोसी राज्य हरियाणा में नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों को समान काम समान वेतन 40000 रुपये प्रतिमाह दिया जा रहा है। इसके विपरीत चंडीगढ़ में मात्र 12 हजार दिए जा रहे हैं। चंडीगढ़ की आवाज पार्टी कर्मचारियों के साथ हो रहे शोषण को सहन नहीं करेगी।पार्टी उनके हर संघर्ष के साथ खड़ी है। नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों के अध्यक्ष परमजीत कौर और महामंत्री अमित ने कहा कि चंडीगढ़ की आवाज पार्टी के समर्थन में आने से उनका हौसला बुलंद हो गया है। समर्थन देने पर उन्होंने आवाज पार्टी का धन्यवाद भी दिया।