{"_id":"5c608b64bdec22739033204f","slug":"201549831012-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र में शांति स्थापना के लिए करें मर्यादा का पालन: मनीषीसंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र में शांति स्थापना के लिए करें मर्यादा का पालन: मनीषीसंत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(फोटो समाचार)
तेरापंथ का संविधान 250 वर्षों से अखंडित : आलोक
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बसंत पंचमी के दिन नया कार्य आरंभ करने पर सफलता व्यक्ति के कदम चूमती है। तेरापंथ धर्मसंघ के अष्टमाचार्य कालू ने आज के ही दिन सेवा केंद्रों की व्यवस्था की थी जोकि आज तक चल रही है। आज का दिन जैन व हिंदू समाज के लिए विशेष है। ये शब्द मनीषीसंत मुनि विनय कुमार आलोक ने तेरापंथ के महाकुंभ 155वें मर्यादा महोत्सव के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सेक्टर-24सी स्थित अणुव्रत भवन तुलसी सभागार में कहे।
मनीषीसंत ने कहा कि तेरापंथ का संविधान दुनिया का सबसे छोटा लेकिन 250 वर्षों से अधिक समय तक अखंडित है और सिर्फ 5 मर्यादाओं पर तेरापंथ का स्तंभ टिका है। कार्यक्रम में मेयर राजेश कालिया, विशिष्ट अतिथियों में पीयू के प्रो. शंकर झा, देशभक्त विश्वविद्यालय के वीसी डा. वीरेंद्र सिंह, डॉ. आरके गुप्ता, एरिया पार्षद सुनीता धवन आदि के अलावा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, मंडी गोबिंदगढ़, अहमदगढ़ के अलावा पंचकूला, चंडीगढ़, मोहाली, पटियाला, लुधियाना से बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की।
व्यक्ति अपने उत्साह की अभिव्यक्ति बनें : टंडन
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने जैन समाज के लोगों को बधाई देते हुए टंडन ने कहा कि पर्व और उत्सव के माध्यम से व्यक्ति अपने उत्साह की अभिव्यक्ति बनें। उत्सवों के माध्यम से सृजनात्मक एवं रचनात्मक शक्ति का प्रस्फुटन भी होता है। उन्होंने कहा कि जैन समाज का तेरापंथ धर्मसंघ अपनी अनूठी सोच एवं मर्यादित कार्यप्रणाली के कारण अग्रणी है।