{"_id":"5c50ba58bdec224ca34906f1","slug":"201548794456-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंसल आज करेंगे आवेदन की दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंसल आज करेंगे आवेदन की दावेदारी
विज्ञापन
बंसल आज करेंगे टिकट का दावा
अपने समर्थकों के साथ प्रदेश अध्यक्ष के पास करेंगे दावेदारी का आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल बुधवार को कांग्रेस भवन में लोकसभा चुनाव के लिए टिकट की दावेदारी पेश करेंगे। पिछले दिनों पार्टी की बैठक में सर्वसम्मति से पवन बंसल के नाम का प्रस्ताव पास कर हाई कमान को भेज दिया गया है। इसमें कोई कमी न रह जाए, इसलिए पूरी तैयारी चल रही है। बंसल गुट आवेदन करने के लिए शक्ति प्रदर्शन पर जुट गया है। बुधवार को टिकट की दावेदारी पेश करने के समय करीब 500 लोग बंसल के साथ कांग्रेस भवन पहुुंचेंगे।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव शशि शंकर तिवारी ने बताया कि ढोल बाजे के साथ कांग्रेस भवन पहुंचेंगे। इसकी तैयारी शुरू है। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बता दिया गया है। फूलमाला का भी इंतजाम हो गया है। वहीं, जिलाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह गापी का कहना है कि तैयारी कर ली गई है। बंसल के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता आवेदन करने के लिए जाएंगे ताकि पार्टी के अन्य नेताओं को पता चल सके कि कार्यकर्ता किसके साथ हैं।
कोटस...
हर बार चुनाव में पार्टी के अध्यक्ष के पास आवेदन करता हूं। लोकसभा चुनाव आने वाला है। टिकट के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पास आवेदन करने जा रहा हूं। बुधवार को दोपहर बाद आवेदन करूंगा।
विज्ञापन
-पवन बंसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता