फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सीएचबी के 100 कर्मचारियों को जारी हुई वार्निंग नोटिस

सीएचबी के 100 कर्मचारियों को जारी हुई वार्निंग नोटिस

Sat, 14 Jul 2018 01:48 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
सीएचबी के 100 कर्मचारियों को जारी हुई वार्निंग नोटिस
सीएचबी के 100 कर्मचारियों को वार्निंग नोटिस
विज्ञापन

- लेट लतीफी पर प्रशासन ने लिया कड़ा एक्शन
- नोटिस मिलने के बाद विभाग में मचा हड़कंप
- कई बार मौखिक चेतावनी के बाद जारी किया नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) में कर्मचारियों की लेट लतीफी पर कड़ा रुख अपनाया है। समय से ऑफिस नहीं आने वाले करीब 100 कर्मचारियों को बोर्ड ने वार्निंग नोटिस जारी किया है। नोटिस मिलने के बाद बोर्ड के विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। इससे पहले कर्मचारियों को कई बार मौखिक रूप से समय से आने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन सुधार नहीं होने पर बोर्ड ने नोटिस जारी किया है।
सीएचबी के विभागीय अधिकारियों को लंबे समय से नियमित अटेंडेंस को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। कर्मचारियों केलेट से आने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर हरीश नायर ने बायोमीट्रिक मशीन से बीते एक माह का डाटा खंगाला। अटेंडेंस चेक करने केबाद यहां तैनात कर्मचारियों की दैनिक उपस्थिति काफी चौंकाने वाली रही है। कर्मचारियों की लापरवाही देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए।
विज्ञापन


सही जवाब नहीं मिला तो होगी कार्रवाई
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड में करीब 400 कर्मचारी कार्यरत हैं। जब इनका प्रतिदिन के आने का डाटा लिया गया तो विभाग के होश उड़ गए। विभाग ने करीब एक महीने अटेंडेंस देखी तो लगभग 100 से अधिक कर्मचारी डेली लेट आ रहे थे। इसको लेकर विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सभी को वार्निंग नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस जारी किए गए कर्मचारियों से ऑफिस देर से आने का कारण पूछा गया है। विभाग की मानें तो यदि सटीक जवाब नहीं मिला तो कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ बॉयोमीट्रिक मशीनें
सीएचबी में कर्मचारियों की दैनिक अटेंडेंस के लिए आठ बॉयोमेट्रिक मशीनें लगाई गईं हैं। पहले बोर्ड में बॉयोमीट्रिक मशीनें कम थीं, जिसकेचलते थम्ब लगाने केलिए कभी-कभी कर्मचारियों की लाइन लग जाती थी। इस कमी को पूरा करने के लिए विभाग ने थम्ब के लिए आठ मशीनें लगवा दी हैं। अब आराम से कर्मचारी अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं।


कोट-
नियमित समय से ऑफिस आने के मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अटेंडेंस चेक करने के दौरान पाया गया है कि लगभग 100 से अधिक कर्मचारी ऑफिस में देर से आ रहे हैं। इन सभी को वार्निंग नोटिस जारी किया गया है। सही जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-हरीश नायर, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed